ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाहल्की बारिश या बूंदाबूंदी के आसार

हल्की बारिश या बूंदाबूंदी के आसार

बेतिया | कार्यालय संवाददाता चंपारण में एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं।

हल्की बारिश या बूंदाबूंदी के आसार
हिन्दुस्तान टीम,बगहाWed, 14 Apr 2021 09:40 PM
ऐप पर पढ़ें

बेतिया | कार्यालय संवाददाता

चंपारण में एक बार फिर बारिश के आसार बन रहे हैं। मौसम वैज्ञानिकों से मिली जानकारी के अनुसार 16 से 18 अप्रैल के बीच हल्की बारिश या बूंदाबांदी के आसार हैं। इस दौरान हवा की रफ्तार भी तेज रहने के अनुमान जताये गये हैं। राजेंद्र केंद्रीय कृषि विवि, पूसा के मौसम विज्ञान केंद्र के नोडल अधिकारी डॉ. ए सत्तार ने बताया कि चंपारण समेत उत्तर बिहार में अधिकांश जगहों पर बारिश के आसार बन रहे हैं। हालांकि इस दौरान तापमान में भी तेजी से बढ़ोत्तरी दर्ज की जाएगी। इससे गर्मी में इजाफा होगा। उन्होंने किसानों को गेहूं, दलहन आदि फसलों की कटनी व दौनी में सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

नोडल अधिकारी ने बताया कि मगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक था। यह लक्षण ठीक नहीं दिख रहे हैं। न्यूनतम तामपान में हालांकि उतार-चढ़ाव जारी है। यह मंगलवार को सामान्य से 0.3 डिग्री कम दर्ज किया गया था। यही कारण है कि भोर में हल्की ठंड का एहसास हो रहा है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास है। इससे दिन में गर्मी और भोर में हल्की ठंड का ऐहसास हो रहा है। हालांकि अगले कुछ दिनों में तापमान 40 डिग्री पर पहुंचने के आसार हैं। ऐसा होने पर गर्मी में इजाफा होगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें