Bagaha News: महावीरी अखाड़े में युवाओं के करतब ने किया मंत्रगुग्ध

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

Bagaha News: नरकटियागंज में सोमवार को महावीरी अखाड़े का भव्य जुलूस निकाला गया। युवाओं ने हैरतअंगेज करतब दिखाए। स्थिति की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रशासन चाक चौबंद था। चौतरवा इलाके में भी महाबीरी झंडा निकालने का कार्य शांतिपूर्ण माहौल में हुआ। स्थानीय समुदायों ने मिलकर भाईचारे का संदेश दिया।

Bagaha News: महावीरी अखाड़े में युवाओं के करतब ने किया मंत्रगुग्ध

Bagaha News: नरकटियागंज।नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को महावीरी अखाड़े का भव्य जुलूस निकाला गया।सभी अखड़ा जुलूस सीधे शिकारपुर थाना परिसर पहुंची।जहां अखाड़ा जुलूस का समापन किया गया।जुलूस में युवाओं के हैरतअंगेज करतब ने सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।लाठी,भाला समेत अन्य हथियारों के साथ युवाओ ने कई तरह के करतब दिखाए।जुलूस में करतबो को देखने के लिए लोगो का भारी हुजूम उमड़ा रहा।नगर के विभिन्न अखाड़ा समूहों में भी युवाओ ने करतबो से सबको अचंभित कर दिया।उधर,अखाड़ा जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की चाक चौबंद व्यवस्था रही।जगह जगह मजिस्ट्रेट से साथ साथ पुलिस अधिकारियों व जवानों की तैनाती थी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह स्वयं जुलूस की निगहबानी में जुटे हुए थे। बताया कि शिकारपुर थाना क्षेत्र में महावीरी अखाड़े क़ा जुलूस सम्पन्न हो गया。

शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया महावीरी झंडा

चौतरवा। चौतरवा थाना क्षेत्र के हरदी नदवा,पतिलार,कोल्हुआ चौतरवा सहित अन्य जगहों पर प्रशासन के देख रेख में शांतिपूर्ण माहौल में महाबीरी झंडा निकालने का कार्य किया गया।झंडा को लेकर लोगो मे ख़ासा उत्साह देखने को मिला।क्षेत्र में निकले महावीरी झंडा के दौरान हिंदू मुसलिम दोनों समुदाय के लोगो ने आपसी भाईचारा का संदेश देते हुवे महाबीरी झंडा में भाग लिया।साथ ही मुस्लिम समुदाय के लोगो द्वारा जगह जगह महाबीरी अखाड़ा में शामिल लोगों को सर्बत व पानी पिलाकर स्वागत कर भाईचारे का मिशाल पेश किया।

महावीरी झंडा व नागपंचमी पर निकाला जुलूस

रामनगर। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को नागपंचमी एवं महावीरी झंडा का पर्व हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। पर्व को लेकर नगर से लेकर ग्रामीण इलाकों में विभिन्न अखाड़ों से महावीरी झंडे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस में युवाओं ने लाठी-डंडे समेत विभिन्न प्रकार के करतब दिखाकर लोगों को आकर्षित किया। जुलूस को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। शहर के चौक-चौराहों, अखाड़ों तथा दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों वजवानों की तैनातीथी。

सामान्य प्रश्न

✦महावीरी अखाड़े का जुलूस कब निकाला गया?−
महावीरी अखाड़े का जुलूस सोमवार को निकाला गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबगहाBagaha News: महावीरी अखाड़े में युवाओं के करतब ने किया मंत्रगुग्ध