प्राथमिक विद्यालय संगम का किया गया आयोजन
बेतिया, बेतिया कार्यालय राजकीय उत्क्रमित विद्यालय खसुआर प्रखंड चनपटिया में शनिवार की शाम

बेतिया, बेतिया कार्यालय राजकीय उत्क्रमित विद्यालय खसुआर प्रखंड चनपटिया में शनिवार की शाम तिथि भोज सह पूर्व प्राथमिक एवं प्राथमिक शिक्षा संगम का आयोजन किया गया। जिसमें विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी सर के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन के साथ कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ किया गया। ततपश्चात बाल मेला का फीता काटकर उदघाटन किया गया। मेला में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बच्चों को मेडल से सम्मानित किया गया। विद्यालय प्रधान अशोक कुमार के द्वारा चयनित विद्यालय के विभिन्न गतिविधियों के सही संचालन करने वाले शिक्षकों को जिला शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा सम्मानित किया गया।फिर जिला शिक्षा पदाधिकारी सर के साथ बैठकर बच्चे एवं विद्यालय परिवार द्वारा तिथि भोज के सुस्वादु भोजन का आनंद लिया।
जिसमें रविप्रकाश मिश्र को यूथ क्लब, ललन प्रसाद को मध्याह्न भोजन, मीनू मीनाक्षी को मीना मंच, प्रवीण पाठक को बाल संसद, रिचा देवी को इको क्लब एवं कुमारी पूजा राय को पी बी एल के लिए मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


