Bagaha News: देश के आजादी में चंपारण का महत्वपूर्ण योगदान: प्राचार्य
Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले के सरकारी

Bagaha News: बेतिया, बेतिया कार्यालय 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को जिले के सरकारी और गैर-सरकारी शैक्षणिक संस्थानों में धूमधाम से मनाया गया। शैक्षणिक संस्थाओं के प्राचार्य द्वारा पूरे हर्षोल्लास और उत्साह के साथ तिरंगा फहराया गया। सुबह से ही जिले के विभिन्न महाविद्यालयों, विद्यालयों और अन्य शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह की धूम रही। इस दौरान राष्ट्रगान, देशभक्ति गीतों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। नगर के एमजेके कॉलेज में प्राचार्य डॉ. नवल किशोर बैठा ने ध्वजारोहण किया। वहीं, राम लखन सिंह यादव कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अभय कुमार ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इसके अलावा गवर्नमेंट आईटीआई, एजी चर्च हाई स्कूल सहित जिले के कई शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। विद्यालय परिसरों को तिरंगे के रंगों से आकर्षक ढंग से सजाया गया था। एमजेके कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर नवल किशोर बैठा ने कहा कि हमें अपनी आजादी को भूलना नहीं चाहिए देश को आजाद करने में स्वतंत्रता सेनानियों ने कुर्बानियां दी हैं वही राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अभय कुमार ने कहा कि देश की तरक्की और अमन चैन के लिए हमें अपनी आजादी को बरकरार रखना है। देश को आजादी दिलाने में हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके पद चिन्हो पर चलकर अब हमें देश का विकास करना है। देश की आजादी में चंपारण के सेनानियों का भी महत्वपूर्ण योगदान है। इस दौरान महाविद्यालय में एनसीसी के प्रतियोगिता में टॉप करने वाले सदस्यों को सम्मानित किया गया。
स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने बांधा समां
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सरकारी और निजी विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। बच्चों ने देशभक्ति गीत, सामूहिक नृत्य, भाषण और नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से देशप्रेम का संदेश दिया। विद्यार्थियों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कई विद्यालयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित भी किया गया।
सामान्य पूछे जाने वाले प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustan | Bureauहिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


