ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहापूर्ण बहुमत मिलने पर मना जश्न

पूर्ण बहुमत मिलने पर मना जश्न

देश में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने व केन्द्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनने के जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ताओ ने गुरुवार को भव्य विजय जुलूस निकाला। पटाखों के शोर के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला...

पूर्ण बहुमत मिलने पर मना जश्न
हिन्दुस्तान टीम,बगहाThu, 23 May 2019 09:30 PM
ऐप पर पढ़ें

देश में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने व केन्द्र में एक बार फिर मोदी सरकार बनने के जश्न में डूबे भाजपा कार्यकर्ताओ ने गुरुवार को भव्य विजय जुलूस निकाला। पटाखों के शोर के बीच भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिला मंत्री अर्जुन सोनी के आवास से निकाला गया विजय जुलूस नगर के सोनारपट्टी चौक, सब्जीमंडी, पोखरा चौक, शिवगंज चौक होते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी करते हुए मिठाइयां बांटी। भारत माता के साथ साथ वन्दे मातरम, नरेन्द्र मोदी व सतीश दुबे जिन्दावाद के गगनभेदी नारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। नगर भ्रमण के बाद विजय जुलूस प्रमुख व्यवसायी बलविंदर सिंह उर्फ टिंकू सिंह के आवास पर समाप्त हो गया। वहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर मिष्ठान का आनंद उठाया। भाजपा की भारी जीत पर सांसद सतीशचन्द्र दुबे ने कहा है कि यह पूरे भारतीयों की जीत है। लोकसभा चुनाव के दौरान ही लग रहा था कि भाजपा को अकेले बहुमत मिलेगा। पूरे चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनावी महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण कर भांति नजर आ रहे थे। मौके पर पूर्व भाजपा प्रत्याशी रेणू देवी, प्रमुख रीना देवी, जुही यास्मीन, ललीता देवी, हरिशंकर प्रसाद, कृष्णा प्रसाद देवीलाल, पिन्टू गुप्ता, गोविंद गुप्ता, आकाश श्रीमुख, प्रमोद तिवारी,चन्दा देवी,अर्जुन भारतीय, अजित तिवारी, नितेश पासवान, रविकांत पराशर,सुधीर कुमार, जीतेन्द्र वर्णवाल,अभय मिश्र आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें