सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल के छात्रों ने लहराया परचम
बगहा, हमारे संवाददाता। सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा में सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल के

चंद्रभूषण शांडिल्य बगहा, हमारे संवाददाता।सीबीएसई बोर्ड दसवीं की परीक्षा में सिटी मांटेसरी पब्लिक स्कूल के छात्रों का दबदबा रहा। इस बार विद्यालय का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सौरभ पराशर का 93 तो निधि का 92 प्रतिशत रहा। विद्यालय के प्रबंध निदेशक सौरभ के.स्वतंत्र ने कहा कि “रिजल्ट वह नहीं है कि विद्यालय के कुछ बच्चे टॉपर बन जाए बल्कि जब आखिरी पंक्ति का सबसे कमजोर छात्र सफल हो जाता है तो उसे ही सर्वश्रेष्ठ परिणाम कहा जाता है’। स्कूल की फाउंडर प्रिंसिपल डॉ. सीमा स्वधा ने ख़ुशी जाहिर करते हुए बताया कि इस बार विद्यालय के सभी छात्रों ने गणित के कठिन प्रश्न पत्र के बावजूद बेहतरीन प्रदर्शन किया. विद्यालय का इस बार पास परसेंटेज 97 प्रतिशत रहा।गौरतलब
है कि सौरभ पराशर 93 प्रतिशत, निधि 92 प्रतिशत, दृष्टि गौतम ने 91 प्रतिशत, अनुष्का, संजीत एवं पियूष 90 प्रतिशत, दर्शना श्रीवास्तव 89 प्रतिशत एवं आयुष राव 88 प्रतिशत लाकर विद्यालय परिवार को गौरवान्वित किया। प्राचार्या प्रिय के.स्वतंत्र ने बताया कि सौरभ पराशर ने आई.टी. में 99 अंक अर्जित किया. सामाजिक विज्ञान में पियूष, दृष्टि एवं संजीत को 96 तो वहीं विज्ञान में निधि एवं पियूष को अधितम 95 अंक प्राप्त हुआ. हिंदी में दर्शना ने 96 अंक अर्जित किया तो वही अंग्रेजी में माहम खुर्शीद अधिकतम 92 अंक प्राप्त करके श्रेष्ठ प्रदर्शन दिया.
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


