ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाकैच द रेन अभियान से जन-जन को जोड़े : डीएम

कैच द रेन अभियान से जन-जन को जोड़े : डीएम

बेतिया | बेतिया कार्यालय राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में...

कैच द रेन अभियान से जन-जन को जोड़े : डीएम
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSun, 24 Jan 2021 03:22 AM
ऐप पर पढ़ें

बेतिया | बेतिया कार्यालय

राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा नेहरू युवा केन्द्र के तत्वाधान में कैच द रेन अभियान जिले में चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत जल संचयन संरचनाओं के निर्माण हेतु आमजन को जागरूक एवं प्रेरित करने के उदेश्य से नेहरू युवा केन्द्र के स्वयंसेवकों द्वारा शैक्षिक और प्रेरणादायक कार्यक्रम कर जन जागरूकता अभियान, दीवार लेखन, बैनर एवं ई-बैनर निर्माण किया जा रहा है।

इसे लेकर शनिवार को समरणालय में अभियान अंतर्गत किये जा रहे कार्यों की समीक्षा जिलाधिकारी कुंदन कुमार द्वारा की गई। उन्होंने कहा कि आमजनों के बीच जल के महत्व को व्यापक पैमाने पर प्रचारित-प्रसारित किया जाय। विभिन्न जल संचयन संरचनाओं का निर्माण करने हेतु आमजन को प्रोत्साहित किया जाय। उन्होंने संयोजक, नेहरू युवा केन्द्र को निर्देश दिया कि राष्ट्रीय जल मिशन द्वारा जारी गाइडलाइन का शत-प्रतिशत अनुपालन किया जाय। जलवायु परिस्थितियों के अनुकूल बारिश के पानी को संग्रहित करने के लिए वर्षा जल संचयन संरचना का निर्माण, सोख्ता का निर्माण, चैकडैम का निर्माण करने हेतु आमजन को प्रेरित करें। पारंपरिक जल संचयन संरचना कुंआ आदि का निर्माण तथा जीर्णोंद्धार कराने की दिशा में कारगर कदम उठाये।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें