पुरुषोत्तमपुर में विवाहिता की हत्या
मैनाटाड़ में दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर आरती देवी (22) की हत्या कर दी गई। पुलिस ने पति अरविंद कुमार और सास बबुनी देवी को गिरफ्तार किया। पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से आरती को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था।

मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। दहेज में पांच लाख रुपये नहीं मिलने पर पुरुषोत्तमपुर थाने के तिलंगही बहुअरवा गांव में गुरुवार रात अरविंद साह की पत्नी आरती देवी (22) की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रात में ही कार्रवाई कर पति अरविंद कुमार व बबुनी देवी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि अन्य आरोपित घर छोड़कर फरार हो गये। थानाध्यक्ष सुधा कुमारी ने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया गया है। नेपाल के परसा जिले के मुरली गांव के आरती के पिता नागेंद्र साह के आवेदन पर पति अरविंद साह, सास बबुनी देवी, ससुर भूषण साह, शोभा कुमारी, रिंकी देवी, पिंकी देवी और बिट्टू साह पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है。
दहेज के लिए प्रताड़ना
पिता नागेंद्र साह ने आवेदन में कहा है कि मेरी बेटी आरती देवी की शादी फरवरी 2023 में अरविंद कुमार से हुई थी। शादी में मैंने आठ लाख रुपये खर्च किये थे। दो महीने तक मेरी पुत्र अपने ससुराल में ठीक से रही। इसके बाद ससुराल वाले उसपर पांच लाख रुपये दहेज में लाने का दबाव बनाने लगे। तीन साल तक उनलोगों ने मेरी पुत्री को प्रताड़ित किया। गुरुवार की रात में जानकारी मिली कि उसकी हत्या कर
पुलिस की कार्रवाई
दी गई है। यहां पहुंचने पर देखा पुत्री का शव पड़ा हुआ था। पुलिस वहां मौजूद थी।
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


