Bagaha News: शादी की खरीदारी करने गए दो भाइयों पर हमला, लूटपाट

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

Bagaha News: बगहा में शादी का सामान खरीदने जा रहे दो भाइयों पर जानलेवा हमला हुआ। पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर पांच युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। आरोप है कि आरोपितों ने उन्हें रोककर हमला किया और एक लाख रुपये नकद लूट लिए। आसपास के लोगों की मदद से उनकी जान बची।

Bagaha News: शादी की खरीदारी करने गए दो भाइयों पर हमला, लूटपाट

Bagaha News: बगहा, नगर प्रतिनिधि । शादी का सामान खरीदने जा रहे दो भाइयों पर जानलेवा हमला कर नकदी लूटने का मामला सामने आया है। मामले में पीड़ित ने थाने में आवेदन देकर पांच युवकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। घटना गुरुवार की दोपहर करीब 3.30 बजे की है। बगहा दो प्रखंड के बरवल निवासी आमिर सुहैल ने मामले में पटखौली थाने में आवेदन दिया है। जिसमें आवेदक का कहना है कि गुरुवार की वह करीब तीन बजे अपने चचेरे भाई उमर फारूक के साथ स्कूटी से शादी का सामान खरीदने बाजार जा रहे थे।

घटना का विवरण

उनके पास करीब एक लाख रुपये नकद थे। आरोप है कि दो बाइक पर सवार पांच युवकों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। स्कूटी नहीं रोकने पर एक युवक ने बाइक से धक्का देकर दोनों को गिरा दिया। चाकू व मुक्कों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। एक लाख्व रुपये समेत अन्य सामान लेकर भाग निकले। यध करने पर आरोपितों ने उमर फारूक के गले से करीब 1.50 लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन छीन ली तथा पीड़ित की जेब में रखे एक लाख रुपये भी निकाल लिए। साथ ही बदमाशों ने दोनों को पुल के नीचे फेंककर हत्या करने का भी प्रयास किया।

पुलिस की कार्रवाई

शोर सुनकर आसपास के लोग जुटे तो दोनों की जान बच सकी। आवेदन में दो बुलेट मोटरसाइकिलों के नंबर भी दर्ज कराया गया है। पटखौली थानाध्यक्ष उत्पल कांत ने बताया कि आवेदन प्राप्त हुआ है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।

सामान्य प्रश्न

बगहा में हमला किस पर किया गया?
बगहा में शादी का सामान खरीदने जा रहे दो भाइयों पर हमला किया गया।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsBagaha News: शादी की खरीदारी करने गए दो भाइयों पर हमला, लूटपाट