प्रेमी युगल को बंधक बना पीटा,गांव में घुमाया
प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल गए एक प्रेमी को गांववालों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने प्रेमी युगल के हाथ पैर बांधकर पहले जमकर पिटाई की फिर दोनों को पूरे गांव घुमाया। मामला वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के एक...
प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल गए एक प्रेमी को गांववालों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने प्रेमी युगल के हाथ पैर बांधकर पहले जमकर पिटाई की फिर दोनों को पूरे गांव घुमाया। मामला वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। ग्रामीणों ने इस तरह की कार्रवाई पंचायती बैठाकर की। घटना के संबंध में बताया जाता है, कि प्रेमी व प्रेमिका दोनों बगहा पुलिस जिला के नौरंगिया थाना के एक गांव का रहने वाले हैं। दोनों के बीच वर्षो से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। डेढ़ माह पहले प्रेमिका के परिजनों ने वाल्मीकिनगर थाना के एक गांव निवासी से उसकी शादी कर दी थी। शादी के बाद दोनों प्रेमी युगल की मोबाइल से बातचीत होते रहती थी। इसी बीच सोमवार की रात करीब 11 बजे प्रेमी ने प्रेमिका से मिलने उसकी ससुराल गया। इसकी भनक प्रेमिका के ससुराल वालों को लगी। ग्रामीणों ने समूह बनाकर प्रेमी को पकड़ा और प्रेमी युगल को हाथ बांधकर बुरी तरह से पिटाई की तथा दोनों को पूरे गांव घुमाया। ग्रामीणों की पंचायती में प्रेमी ने स्वीकार किया है, कि उसका लड़की से वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह उससे शादी करने के लिए घर वालों से कहते आ रहा था। लेकिन घर वाले शादी करने से इंकार करते रहे। मंगलवार को दोनों की शादी कराने के लिए पंचायती भी हुई। इसी बीच वाल्मीकिनगर थाना पुलिस ने पहुंचकर दोनों प्रेमी- प्रेमिका को गिरफ्तार कर थाना ले गयी। नौरंगिया दरदरी पंचायत के सरपंच शिवनारायण महतो ने बताया कि दोनों लड़का, लड़की नौरंगिया थाना के एक गांव के अलग-अलग समुदाय के है। सरपंच ने बताया कि लड़का गैर थारू व लडकी थारू जाति की है। इस समस्या के समाधान के लिए गंवई स्तर पर पंचायती हो रही है। इसी दौरान पुलिस ने स्थल पर पहुंचकर दोनों को अपने कब्जे में ले लिया। वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह का कहना है, कि दोनों लड़का,लड़की को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है।