वाल्मीकिनगर में एसएसबी ने सीमा एकता दौड़ का किया आयोजन

Dec 13, 2025 09:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। भारत-नेपाल सीमा पर 21वीं वाहिनी एसएसबी बगहा द्वारा बॉर्डर यूनिट रन

 वाल्मीकिनगर में एसएसबी ने सीमा एकता दौड़ का किया आयोजन

वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। भारत-नेपाल सीमा पर 21वीं वाहिनी एसएसबी बगहा द्वारा बॉर्डर यूनिट रन (सीमा एकता दौड़) का आयोजन शनिवार को किया गया। बॉर्डर यूनिटी रन के तहत वाहिनी के कार्यक्षेत्र में 06 स्थानों पर तीन-तीन किलोमीटर तथा ठाडी एयरपोर्ट चौक से नदी घाटी योजना उच्च विद्यालय वाल्मीकिनगर तक मेगा इवेंट के रूप में 5 किलोमीटर के दौड़ का आयोजन किया गया। इस दौड़ की शुरुआत धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह पूर्व विधायक के द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। वहीं कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सतीश चन्द्र दुबे कोयला एवं खान राज मंत्री भारत सरकार सहित राम सिंह बगहा विधायक, अचिंत्य लल्ला जिला अध्यक्ष बीजेपी , चिकित्सक डॉ राजू प्रसाद,विधायक प्रतिनिधि सोनू कुमार कुशवाहा,नगर उप सभापति बगहा रेशमी रंजन, 21 वीं वाहिनी एसएसबी, कार्यवाहक कमांडेंट सुरेश शर्मा,सहायक कमांडेंट संदीप सिंह, उमा शंकर नाशना डिप्टी कमांडेंट, विशाल कुमार डिप्टी कमांडेंट व अन्य अधिकारीयों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि, वाइब्रेंट विलेज के प्रतिभागी ,अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार देवेंद्र,मालती देवी मुखिया, ओम निधि वत्स,दीपू तिवारी,गुड्डू चौबे, रंजीत कुमार,एसएसबी कर्मी ,और स्कूल कॉलेज के विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में हिस्सा लिया। सशस्त्र सीमा बल की स्थापना के 62 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित “बॉर्डर यूनिट रन” (सीमा एकता दौड) के अवसर पर मुख्य अतिथि सतीश चन्द्र दुबे भारत सरकार के द्वारा प्रतिभागियों एवं उपस्थित सीमावर्ती युवाओं, युवतियों तथा जनमानस को संबोधन किया गया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsBorder Unity Run Organized by SSB on India-Nepal Border
;;;