Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsBorder Unity Run Celebrates 62nd Foundation Day of SSB in Ramnagar
एसएसबी के स्थापना दिवस पर हुआ बॉर्डर यूनिटी रन का आयोजन

एसएसबी के स्थापना दिवस पर हुआ बॉर्डर यूनिटी रन का आयोजन

संक्षेप:

रामनगर, एक प्रतिनिधि। सशस्त्र सीमा बल के 62 वें स्थापना दिवस के अवसर पर

Dec 13, 2025 09:43 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

रामनगर, एक प्रतिनिधि। सशस्त्र सीमा बल के 62 वें स्थापना दिवस के अवसर पर 65 वाहिनी, एस.एस.बी., बगहा द्वारा बॉर्डर यूनिटी रन का भव्य आयोजन शनिवार को गोबर्धना से परसौनी मैदान तक किया गया। इसका शुभारंभ केन्द्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दूबे ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस मौके पर बगहा विधायक राम सिंह, बगहा की प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी, रामनगर की एसडीपीओ रागिनी कुमारी, प्रखंड प्रमुख निहारिका नूतन समेत अन्य लोग मौजूद रहें। इस मौके पर एसएसबी के कमांडेंट नंदन सिंह मेहरा ने कहा कि इस का उद्देश्य केवल दौड़ में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की शारीरिक और मानसिक क्षमता को मजबूत करना ही नहीं बल्कि सीमावर्ती क्षेत्रों की जनता में एस.एस.बी. के प्रति मैत्रीपूर्ण संबंध, आपसी तालमेल और सुरक्षा की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना हैं।

इस मौके पर कमांडेंट श्री मेहरा ने केन्द्रीय राज्य मंत्री का शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। मुख्य कार्यक्रम का शुभारंभ केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री दूबे , बगहा विधायक राम सिंह व अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कमांडेंट श्री मेहरा ने स्वागत भाषण में सशस्त्र सीमा बल द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित विभिन्न कल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री श्री दूबे ने कहा कि 65 वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा संचालित लोक हितकारी एवं विकासोन्मुखी कार्यक्रमों, सीमावर्ती क्षेत्रों की जनता को सशक्त करने तथा जागरूक करने के साथ ही ग्रामीणों की आत्मनिर्भरता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है । दौड़ प्रतियोगिता पुरुष वर्ग में अभिषेक कुमार ने प्रथम स्थान, संदीप चौधरी ने द्वितीय स्थान और नीरज कुमार ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वही महिला संवर्ग में पूनम निषाद प्रथम, गीता कुमारी द्वितीय व अन्नू कुमारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इन लोगों को केन्द्रीय राज्यमंत्री ने पुरस्कार व मेडल प्रदान किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;