ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाचमैनिया में बोलेरो पेड़ से टकराई, दो लोग जख्मी

चमैनिया में बोलेरो पेड़ से टकराई, दो लोग जख्मी

वाल्मीकिनगर बगहा पथ में चमैनिया पुल के समीप अनियंत्रित बोलेरो के पेड़ से टकरा जाने के कारण बोलेरो सवार दो लोग गम्भीर रुप से जख्मी हो गए। घटना शनिवार की सुबह 10 बजे वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र की...

चमैनिया में बोलेरो पेड़ से टकराई, दो लोग जख्मी
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSat, 04 Jul 2020 11:22 PM
ऐप पर पढ़ें

वाल्मीकिनगर बगहा पथ में चमैनिया पुल के समीप अनियंत्रित बोलेरो के पेड़ से टकरा जाने के कारण बोलेरो सवार दो लोग गम्भीर रुप से जख्मी हो गए। घटना शनिवार की सुबह 10 बजे वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र की है।

थानाध्यक्ष जयप्रकाश सिंह ने बताया कि घायल अमलेश बीन (36) तथा मुंशी लाल चौधरी (32) नौरंगिया थाना के मिश्रौली गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि घायलों को आस-पास के ग्रामीणों ने बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में पहुंचाया था। चिकित्सकों ने प्राथमिकी उपचार के बाद दोनों के गम्भीर स्थिति को देखते हुए गोरखपुर रेफर कर दिया है। दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को जब्त कर लिया गया है। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों ने बताया कि अमलेश बीन व मुंशी लाल वाल्मीकिनगर के तरफ से नौरंगिया थाना के तरफ तेजी व लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए आ रहे थे। अचानक गाड़ी अनियंत्रित होकर जंगल में एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई दी। वहीं बोलेरों गाड़ी भी टक्कर के कारण पिचक गई।

गम्भीर रुप से जख्मी अमलेश व मुंशी लाल को राहगिरों ने दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी से बाहर निकाला। उसके बाद उन्हें इलाज के लिए प्राइवेट गाड़ी से बगहा भेज वाल्मीकिनगर थाने को मामले की जानकारी। थानाध्यक्ष ने घटना स्थल पर पहुंच छानबीन करने के बाद गाड़ी को जब्त कर लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें