कार्यकर्ता हैं संगठन की रीढ़: संजय सरावगी
भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त अभियान है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास के नए आयाम तक पहुंचा रही है।

बेतिया, बेतिया कार्यालय। भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का एक सशक्त अभियान है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की रीढ़ है और बूथ स्तर तक मजबूत संगठन ही भाजपा की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से समाज के अंतिम व्यक्ति तक केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाने का आह्वान किया। उक्त बातें भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने रविवार को कहीं।
प्रशिक्षण महाअभियान
भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित ‘पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026’ के अंतर्गत बेतिया जिला प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी शामिल हुए। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचार भाजपा की कार्यशैली का मूल आधार हैं। भाजपा सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर कार्य करते हुए देश को विकास के नए आयाम तक पहुंचा रही है। बिहार में भी संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं के समर्पण से भाजपा नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगी।उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से समृद्ध करने के साथ-साथ संगठनात्मक दक्षता बढ़ाने का भी माध्यम है।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


