
स्कूल के पास से बाइक की चोरी
संक्षेप:
नरकटियागंज के वार्ड 22 में एक प्राइवेट स्कूल के पास से बाइक चोरी हो गई है। दिलिप मलिक ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि बाइक खड़ी कर काम से गए थे, लौटने पर बाइक गायब थी।...
Sep 15, 2025 11:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
नरकटियागंज। नगर के वार्ड संख्या 22 स्थित एक प्राइवेट स्कूल के समीप से एक बाइक की चोरी कर ली गई है। मामले में दिउलिया गांव दिलिप मलिक ने शिकारपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर में उसने बताया है कि वह अपनी बाइक वार्ड 22 के एक प्राइवेट स्कूल के पास खड़ी कर किसी काम से चला गया।वापस आने पर बाइक गायब थी।खोजबीन के बाद भी बाइक नहीं मिली। थानाध्यक्ष ज्वाला कुमार सिंह ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज को भी खंगाला जा रहा है। शीघ्र ही बाइक चोर को गिरफ्तार किया जाएगा।


लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




