Bagaha News: सड़क दुर्घटना में आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग

हिन्दुस्तान, बगहा
share

Bagaha News: नरकटियागंज में 16 सितंबर को एक सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार रामजी पटेल के पिता ने इलाज से इंकार करने पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोपियों ने गांव के पंचों के सामने अपनी गलती स्वीकार की थी, लेकिन अब इलाज का खर्च नहीं दे रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Bagaha News: सड़क दुर्घटना में आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग

Bagaha News: नरकटियागंज। ओवरब्रिज पर बीते 16 सितंबर की रात्रि में सड़क दुर्घटना में घायल बाइक सवार रामजी पटेल (25) का इलाज कराने से इंकार करने पर पिता कोइरगांवा के सुकट पटेल ने शिकारपुर थाने मे आवेदन दिया है। आरोप है कि ट्रैक्टर पर अजुआ गांव केअंकित गुप्ता, रामू राम और बनवरिया गांव निवासी गुड्डू मिस्त्री सवार थे। हादसे के बाद तीनों ट्रैक्टर लेकर मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने जख्मी को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया, जहां से गंभीर स्थिति देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। पिता ने बताया कि 20 सितंबर को गांव के पंचों की मौजूदगी में आरोपियों ने स्वीकार की कि गलती उनकी है और इलाज वे कराएंगे।

वे वहन करेंगे। किंतु अब खर्च नहीं दे रहे हैं। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित के पिता का आवेदन मिला है। मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबगहाBagaha News: सड़क दुर्घटना में आवेदन देकर की कार्रवाई की मांग