विश्वविद्यालय ने अचानक रद्द की स्नातक द्वितीय पाली की परीक्षा बैरंग लौटे छात्र
बेतिया, बेतिया कार्यालय बी.आर.ए. बिहार वश्विवद्यिालय के चल रहे स्नातक सत्र 2024-28 के

बेतिया, बेतिया कार्यालय बी.आर.ए. बिहार वश्विवद्यिालय के चल रहे स्नातक सत्र 2024-28 के तृतीय सेमेस्टर की दूसरी पाली की परीक्षा अचानक से वश्विवद्यिालय ने रद्द कर दी। पहली पाली की परीक्षा के दौरान ही दोपहर में वश्विवद्यिालय द्वारा यह सूचना जारी कर दी गई की अपरिहार्य कारणों से दूसरी पाली की परीक्षा रद्द कर दी गई है। इधर दूसरी पाली की रद्द परीक्षा होने की सूचना मिलने के साथ ही शहर के परीक्षा केदो पर अफरा-तफरी की स्थिति देखने को मिली। नगर के एमजेके कॉलेज और राम लखन सिंह यादव कॉलेज पर मेकिंग कराकर बच्चों को सूचना दी जाएगी। वश्विवद्यिालय द्वारा अपरिहार्य कारणों का हवाला देते हुए दूसरी पाली की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है, इधर छात्रों का भी कहना था कि अगर परीक्षा रद्द करनी थी तो एक दिन पूर्व ही सूचना दे देनी चाहिए थी।
हम लोग बगहा, वाल्मीकिनगर जैसे सुदूर इलाकों से यहां परीक्षा देने आए हैं। इतनी कड़ी धूप में एक तो परीक्षा देने आए और यहां आकर जाकर पता चल रहा है कि वश्विवद्यिालय में परीक्षा रद्द कर दी है। ऐसे में इसी परीक्षा को देने के लिए फिर दूसरे दिन आना पड़ेगा आने-जाने में काफी परेशानी होती है। इधर कॉलेज प्रशासन का कहना था कि जब वश्विवद्यिालय में ही परीक्षा को रद्द कर दिया है। ऐसे में वह कुछ नहीं कर सकते हैं। एमजेके कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर नवल किशोर बैठा का कहना था कि हम लोग परीक्षा लेने के लिए तैयार थे लेकिन वश्विवद्यिालय द्वारा सूचना जारी कर दी गई। इधर नगर के राम लखन सिंह यादव कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर अभय कुमार ने कहा कि वश्विवद्यिालय से सूचना मिलने के साथ ही माइक के द्वारा छात्र-छात्राओं को यह सूचित कर दिया गया है कि आज के दूसरे पाली की परीक्षा रद्द हो गई है। इस परीक्षा को अब किस दिन लिया जाएगा इसके लिए वश्विवद्यिालय द्वारा तारीख की घोषणा की जाएगी। इससे पहले स्नातक के तृतीय सेमेस्टर में पहली पाली की परीक्षा दोनों केदो पर कदाचार मुक्त तरीके से संपन्न हुई। एम.जे.के.कॉलेज केन्द्र के परीक्षा नियंत्रक डॉ आर के चंदेल ने बताया कि पहली पाली में एस.इ.सी. की कम्युनिकेशन इन प्रोफेशनल लाइफ की परीक्षा हुई। जिसमें कुल 1029 परीक्षार्थियों में 1010 उपस्थित रहे और 19 अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में इसी विषय की दूसरे समूह की परीक्षा को वश्विवद्यिालय प्रशासन ने अपरिहार्य कारणों से रद्द कर दिया गया।इस परीक्षा की संभावित तिथि की घोषणा बाद में की जायेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


