Bihar s Gandak River to Boost Crocodile Conservation with New Incubation Center रतवल में बनेगा घड़ियालों का इनक्यूबेशन सेंटर, Bagaha Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsBihar s Gandak River to Boost Crocodile Conservation with New Incubation Center

रतवल में बनेगा घड़ियालों का इनक्यूबेशन सेंटर

बिहार की गंडक नदी अब घड़ियालों के संरक्षण में चंबल को टक्कर देने की तैयारी कर रही है। वन मंत्रालय और डब्ल्यूटीआई के संयुक्त प्रयास से रतवल में एक इनक्यूबेशन सेंटर बनाया जाएगा। इससे घड़ियालों के अंडों और...

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहाThu, 9 Oct 2025 03:17 AM
share Share
Follow Us on
रतवल में बनेगा घड़ियालों का इनक्यूबेशन सेंटर

हरनाटाड़ । घड़ियालों की सुरक्षा, संरक्षण के साथ ही संख्या के मामलों में अब बिहार की गंडक नदी चंबल को टक्कर देने के लिए तैयार हो रहा है। इसके लिए बिहार सरकार के वन मंत्रालय व डब्ल्यूटीआई के संयुक्त प्रयास से मास्टर प्लान के तहत कवायद तेज कर दी गई है। घड़ियालों की सुरक्षा व संरक्षण के लिए वन विभाग व डब्ल्यू टीआई के संयुक्त टीम के साथ पश्चिमी चम्पारण के रतवल में इनक्यूबेशन सेंटर बनाया जायेगा। इसके लिए भूमि का चयन कर लिया गया है। डब्ल्यूटीआई के निदेशक डॉ समीर सिन्हा ने बताया कि गंडक नदी होकर गुजरी धनहा-रतवल के पास इनक्यूबेशन सेंटर बनाने के लिए भूमि का चयन किया गया है।

विभागीय कागजी प्रक्रिया चल रही है। इनक्यूबेशन सेंटर बनाने के लिए भूमि हस्तांतरण व एनओसी मिलते ही काम शुरू कर दिया जाएगा। इनक्यूबेशन सेंटर बन जाने से घड़ियालों के अंडे व बच्चों को संरक्षक व सुरक्षा प्रदान किया जाएगा। निदेशक ने बताया कि घड़ियाल गंडक नदी के तट पर अंडे देते हैं और अंडे से बच्चे बाहर निकलते हैं। गंडक नदी के तट से घड़ियालों द्वारा दिये गये कई अंडे जानवरों के शिकार हो जाते थे। इससे अपेक्षाकृत कम संख्या में घड़ियालों के बच्चे बचते थे। घड़ियाल अपने घोंसले में दो सौ अंडे देते थे तो अंतिम रूप से 30 से 50 ही उसमें बच पाते थे। इसी को देखते हुए देखते हुए गंडक नदी के किनारे रतवल में इनक्यूबेशन सेंटर बनाया जा रहा है। जिससे घड़ियालों के घोंसले से अंडे को लाकर इस सेंटर में रखे जाएंगे। अंडे से बच्चों के बाहर निकलने व नदी में पानी की स्थिति सही होने पर उन्हें गंडक में छोड़ दिया जाएगा। इससे घड़ियालों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी होगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।