साल के अंत में होगा पंचायत चुनाव : मंत्री
साल के अंत तक पंचायत चुनाव होगा। इसको लेकर तेजी से तैयारी चल रही है। इस बार चुनाव में परिसिमन में बदलाव होने के आसार नहीं हैं। उक्त बातें बिहार सरकार

बगहा/वाल्मीकिनगर (प.चं.)। नीरज कुमारबिहार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश ने कहा है कि प्रदेश में पंचायत चुनाव इस साल के अंत तक संपन्न करा लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि चुनाव को लेकर विभागीय स्तर पर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। उन्होंने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव के लिए परिसीमन में किसी भी प्रकार के बदलाव के आसार नहीं हैं।मंगलवार को वाल्मीकिनगर पहुंचे पंचायती राज मंत्री ने वीटीआर का भ्रमण किया। उन्होंने जंगल सफारी के दौरान प्रकृति के साथ-साथ मांसाहारी व शाकाहारी वन्यजीवों को देखा और वीटीआर की समृद्ध जैव विविधता की जमकर तारीफ की। पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वाल्मीकिनगर मुख्यमंत्री की पसंदीदा जगह है।
यहां ट्रेड और टूरिज्म की अपार संभावनाएं हैं और इसे बेहतर बनाने के लिए सरकार पूरी कोशिश कर रही है।अधिकारियों के साथ समीक्षा और जनसंवादमंत्री ने कन्वेंशन सेंटर के वाल्मीकि सभागार में जिलावार दौरे के तहत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से संवाद कर निर्माणाधीन परियोजनाओं की प्रगति जानी। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने गंडक कॉलोनी के उजाड़, सड़क निर्माण, जल निकासी, पेयजल और आवास से जुड़ी समस्याएं उनके समक्ष रखीं, जिस पर मंत्री ने शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश प्रधान महासचिव हिमांशु पटेल, प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सोमेंद्र कुमार, मुकेश चौधरी, मुखिया पन्नालाल साह, भोलू श्रीवास्तव सहित कई गणमान्य मौजूद रहे।निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षणइससे पूर्व सोमवार देर शाम मंत्री दीपक प्रकाश ने नौतन प्रखंड की पूर्वी नौतन पंचायत के बैद्यनाथ नगर में निर्माणाधीन पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। उन्होंने संवेदक और अधिकारियों को निर्माण कार्य में गुणवत्ता बनाए रखने और कार्य की गति तेज करने का सख्त निर्देश दिया। वहां मुखिया कौशिल्या देवी, पंचायती राज पदाधिकारी राजन कुमार और जिलाध्यक्ष शैलेश कुशवाहा ने उनका स्वागत किया। इसके बाद जगदीशपुर की पकड़िया के हरदीपट्टी में भी ग्रामीणों ने मंत्री का भव्य स्वागत किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


