इको पार्क का मंत्री ने भ्रमण कर खूबसूरती को देखा
बिहार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार ने वाल्मीकी नगर का दौरा किया। उन्होंने इको पार्क का भ्रमण किया और आंगनवाड़ी बच्चों को पोशाक का वितरण किया। मंत्री ने वाल्मीकिनगर के विकास के लिए सरकार से बातचीत करने की बात कही। इस अवसर पर पूर्व विधायक रिंकू सिंह भी मौजूद थे।

वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि। बिहार सरकार के ग्रामीण विकास एवं परिवहन मंत्री श्रवण कुमार अपने एक दिवसीय दौरे पर शनिवार की शाम वाल्मीकि नगर पहुंचे। रविवार की सुबह मंत्री ने वीटीआर के इको पार्क का भ्रमण किया। विदित हो कि मंत्री श्री कुमार सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के 75 वें जन्मदिवस के अवसर जीविका दीदियों द्वारा निर्मित पोशाक को आंगनवाड़ी के बच्चों के बीच पोशाक का वितरण करने और जीविका दीदियों के उत्थान के लिए बिहार सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में जानकारी देने के लिए आए थे। इस दौरान इको पार्क के भ्रमण के क्रम में इसकी खूबसूरती को देख काफी खुश हुए।
साथ ही वाल्मीकि नगर क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए सरकार से बात करने की बात कही। उन्होंने कहा कि वाल्मीकिनगर पहले से ज्यादा विकसित होगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक धीरेन्द्र प्रताप सिंह उर्फ रिंकू सिंह आदि उपस्थित थे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



