मंत्री ने चौपाल लगाकर सुनी लोगों की समस्या
बिहार के पशु एवं मत्स्य संसाधन मंत्री नंदकिशोर राम ने चौतरवा गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने कई प्रखंडों के निवासियों की समस्याओं का तत्काल समाधान किया। मंत्री ने बताया कि सरकार 'सबका साथ सबका विकास' के सिद्धांत पर कार्य कर रही है, जिससे वंचित लोगों को न्याय मिल सके।

चौतरवा, एक संवाददाता। लोगो की समस्याओं के समाधान को लेकर बिहार सरकार के पशु एवं व मत्स्य संसाधन विभाग के मंत्री नंदकिशोर राम कोल्हुआ चौतरवा गांव में चौपाल लगाकर लोगों की समस्याओं को सुनने व उसका निदान आन द स्पॉट करने का कार्य गुरुवार को किया। जिसमें जिला के कई प्रखंडों के दर्जनों लोग अपनी समस्याओं को लेकर मंत्री के पास पहुंचे थे। जिसका एक-एक कर निदान करने का कार्य मंत्री ने किया।मंत्री नंदकिशोर राम ने बताया की जिला के कई प्रखंड से लोग अपनी समस्या को लेकर पहुंचे थे। जिसके बाद विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर लोगों की समस्या का आन द स्पॉट निपटारा कराने का कार्य किया गया है।
उन्होंने बताया की कई मामलों में जांच कर अधिकारियों को उचित कार्रवाई करने का आदेश दिया गया है। मंत्री ने बताया की सरकार सबका साथ सबका विकाश के तर्ज पर कार्य करने का कार्य कर रही है। जिसको लेकर उनके द्वारा गांव में चौपाल लगाकर लोगों का समस्या सुनने का कार्य किया जा रहा है। ताकि समाज के वंचित पिछड़े लोगों को न्याय मिल सके ।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


