Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsBihar Government Launches Special Revenue Campaign to Correct Land Record Errors
राजस्व विभाग घर जाकर करेगा कागज का सुधार

राजस्व विभाग घर जाकर करेगा कागज का सुधार

संक्षेप:

बिहार सरकार के राजस्व और भूमि सुधार विभाग द्वारा भूमि रिकॉर्ड की अशुद्धियों को सुधारने के लिए एक विशेष महा-अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 19 अगस्त से 25 सितंबर तक चलेगा, जिसमें प्रत्येक पंचायत में...

Aug 15, 2025 12:12 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया,एक संवाददाता। भूमि संबंधित त्रुटियो के निराकरण करने के लिए बिहार सरकार के राजस्व एव भूमि सुधार विभाग द्वारा जमीन के रिकार्ड(अभिलेखो)की अशुधियों के सुधार मे तेजी लाने के लिए एक विशेष राजस्व महा-अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी राघवेंद्र कुमार राघव ने बताया की इस महा अभियान के द्वारा भू स्वामियों के अभिलेखो की त्रुटियो का निराकरण आसानी के साथ हो सकेगा।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य घर,पंचायत तक पहुंच कर भूमि संबंधित दास्तवेजो की अशुधियों मे सुधार करना है। 19 अगस्त से 25 सितंबर तक प्रत्येक पंचायत के सरकारी भवन मे हल्कावार विशेष शिविर लगाया जाएगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जिसमे आवेदको से जरूरी आगजातो के साथ आवेदन लिए जाएंगे।वही 16 अगस्त से 15 सितम्बर तक विभाग द्वारा गठित दल घर जमाबंदी पंजी की प्रति और जो जरूरत होगी वह आवेदन देंगे। इस शिविर के माध्यम से परिमार्जन, उतराधिकारी, स्थानांतरण बटवारा तथा नामांतरण मे सुधार किया जाएगा। इस महा अभियान के द्वारा भू स्वामियों के अभिलेखो मे विभिन्न प्रकार की त्रुटियो का निराकरण किया जाएगा।इससे आमजनों को काफी लाभ मिलेगा तथा समय की बचत भी होगी।इसके लिए सरकार द्वारा लगातार प्रचार प्रसार कर लोगो को जागरूक किया जा रहा है।