रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण शुरू
बेतिया में, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् के तहत रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा कार्यक्रम के अंतर्गत आदर्श प्रोजेक्ट कन्या प्लस टू विद्यालय में 24 दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ। छात्राओं को...
बेतिया। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद् के रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा कार्यक्रम के तहत शनिवार को आदर्श प्रोजेक्ट कन्या प्लस टू विद्यालय, मच्छरगांवा परिसर में 24 दिवसीय मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर शुरू हो गया। विद्यालय की छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देकर आत्मरक्षार्थ तैयार किया जाएगा। प्रधानाध्यापक मुनीन्द्र कुमार झा ने कहा कि आज के दौर में छात्राओं को आत्मरक्षा की ट्रेनिंग जरूरी है। इससे न केवल उनका आत्मबल बना रहेगा बल्कि जरूरत पड़ने पर वे अपनी सुरक्षा स्वयं कर पाएंगी। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण शिविर का पहला चरण 24 दिनों तक चलेगा। प्रधानाध्यापक ने बताया कि पहले चरण के प्रशिक्षण के लिए बीईपी की ओर पप्पू कुमार की प्रतिनियुक्ति की गई है।वे लगातार 24 दिनों तक छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देंगे। मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण प्रतिदिन दोपहर 1:20 से शुरू होगा। प्रशिक्षण के पहले दिन विद्यालय की छात्राएं आत्मरक्षा प्रशिक्षण को लेकर काफी उत्साहित रहीं। बीईपी के प्रशिक्षक छात्राओं को प्रशिक्षित करेंगे। इस दौरान विद्यालय की दो छात्राओं को मास्टर प्रशिक्षक के रूप में प्रशिक्षित किया जाएगा। ये दोनों छात्राएं प्रशिक्षण के दूसरे चरण में 66 दिनों तक विद्यालय की छात्राओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाएंगी।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।