Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsBihar District Level Disabled Sports Competition 2025-26 Held at Maharaja Stadium
दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर

दिव्यांग खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया जौहर

संक्षेप:

बेतिया, बेतिया कार्यालय खेल विभाग बिहार सरकार ,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा बुधवार को

Feb 12, 2026 12:28 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया, बेतिया कार्यालय खेल विभाग बिहार सरकार ,बिहार राज्य खेल प्राधिकरण द्वारा बुधवार को वार्षिक खेल कार्यक्रम 2025 - 26 के अंतर्गत जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता प्रतियोगिता का आयोजन महाराजा स्टेडियम में हुआ। प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन शिक्षा विभाग के जगन्नाथ प्रसाद तथा बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक संघ के जिला अध्यक्ष आशीष वर्मा के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के स्पर्धा में 30 वर्ष तक के लगभग 40 महिला एवं पुरुष दिव्यांग खिलाड़ियों ने भाग लिया।उद्घाटन सत्र में आशीष वर्मा के द्वारा बताया गया कि आज दिव्यांग खिलाड़ी भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साथी साथ ओलंपिक में भी भारत का नाम ऊपर कर रहे हैं तथा आज दिव्यांग खिलाड़ी अपने खेल कौशल से समाज में एक सम्मानजनक स्थान प्राप्त कर रहे हैं।

बिहार सरकार दिव्यांग खिलाड़ियों को भी खेल के आधार पर सरकारी नौकरी उपलब्ध करा रही है।जिला स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता चार श्रेणी में आयोजित की गई । मुक बधिर ,शारीरिक , दृष्टिहीन एवं मंद बुद्धि श्रेणी मैं अलग अलग आयोजित किए गये। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले दिव्यांग खिलाड़ियों को प्रमंडल स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता जो 12 फरवरी को नेहरू स्टेडियम, मुजफ्फरपुर में आयोजित किए जाएंगे। उसमें भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे । विजेता खिलाड़ियों को जिला खेल पदाधिकारी विजय कुमार पंडित के द्वारा मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पटना में राज्य स्तरीय दिव्यांग खेल प्रतियोगिता का आयोजन 14 फरवरी को आयोजित होगी। दौड़ में तबस्सुम और विशाल ने मारी बाजी मूक बधिर महिला वर्ग 50 मीटर दौड़ में आशिया तबस्सुम प्रथम, अंजू कुमारी , द्वितीय, स्थान प्राप्त किए। वहीं मूक बधिर बालक वर्ग 50 मीटर दौड़ में आर्यन कुमार , प्रथम, आशु कुमार द्वितीय, एवं प्रियांशु कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। साथ ही मूकबधिर बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में विशाल कुमार , प्रथम, सोनू आलम द्वितीय एवं नीरज कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। मूकबधिर बालिका वर्ग में 200 मीटर दौड़ में नताशा कुमारी , प्रथम, स्थान प्राप्त किए। शारीरिक बालक वर्ग में शॉट पुट विद्या में मजरे आलम प्रथम,नीतेश कुमार द्वितीय एवं नवीन कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किए। साथ ही मंद बुद्धि बालक वर्ग में शॉट पुट विद्या में अनमोल सांकृत ने प्रथम स्थान प्राप्त किए। वहीं मूक बधिर बालिका वर्ग में शॉट पुट विद्या में अंतिमा कुमारी ने प्रथम स्थान प्राप्त किए।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;