Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsBihar Board Launches Free Coaching for Medical and Engineering Aspirants
स्कूली बच्चों को कराई जाएगी मेडिकल और इंजीनियरिंग की निशुल्क तैयारी

स्कूली बच्चों को कराई जाएगी मेडिकल और इंजीनियरिंग की निशुल्क तैयारी

संक्षेप:

बेतिया, बेतिया कार्यालय बिहार विद्यालय परीक्षा समिति स्कूली बच्चों को मेडिकल व इंजीनियरिंग

Dec 04, 2025 11:12 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया, बेतिया कार्यालय बिहार विद्यालय परीक्षा समिति स्कूली बच्चों को मेडिकल व इंजीनियरिंग की नि:शुल्क तैयारी कराएगी। इसको लेकर बिहार बोर्ड इसके लिए दो योजनाएं संचालित कर रहा है। पहली योजना बीएसईबी सुपर 50 है। इस योजना के तहत छात्रों को दो वर्षों तक पटना में इंजीनियरिंग व मेडिकल की तैयारी कराई जाएगी। यह कोचिंग आवासीय होगा। आवासीय कोचिंग के दौरान छात्रों को कोटा, हैदराबाद, दिल्ली,कोलकाता आदि शहरों के प्रतिष्ठित कोचिंग संस्थानों में पूर्व में पढ़ाने वाले देश के श्रेष्ठ शिक्षक जेईई व नीट की तैयारी कराएंगे। बीएसईबी सुपर 50 में नामांकित छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क शिक्षण के साथ भोजन व आवासन की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

दूसरी योजना के तहत छात्रों को मेडिकल व इंजीनियरिंग की गैर आवासीय तैयारी कराई जाएगी। इस योजना के तहत बिहार विद्यालय परीक्षा समिति राज्य के नौ प्रमण्डलीय जिलों पटना, मुजफ्फरपुर, छपरा, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया, भागलपुर, गया व मुंगेर में जेईई व नीट की तैयारी कराई जाएगी। गैर आवासीय कोचिंग की समयावधि भी दो वर्षों की होगी। इसमें भोजन व आवासन को छोड़ अन्य सभी सुविधाएं भी बीएसईबी सुपर 50 की तरह ही होंगी।साथ में कोचिंग अवधि तक प्रति विद्यार्थी प्रतिमाह 1000 रूपये छात्रवृत्ति के रूप में दी जाएगी। जेईई व नीट के नि:शुल्क कोचिंग में नामांकन जांच परीक्षा के आधार पर होगा। इसके लिए 10 दिसंबर तक आवेदन की समय-सीमा निर्धारित की गई है। दसवीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र-छात्राएं वैसे विद्यार्थी, जो 11 वीं कक्षा में बिहार विद्यालय परीक्षा समिति से संबद्ध 2 विद्यालयों में नामांकन की इच्छा रखते हैं। वे इस योजना के तहत पढ़ने के लिए आवेदन कर सकते हैं।