ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहात्रिवेणी केनाल पुल पर नहर में गिरी बाइक, मौत

त्रिवेणी केनाल पुल पर नहर में गिरी बाइक, मौत

थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव से सटे त्रिवेणी केनाल के पुल पर एक बाइक अनियंत्रित हेाकर नहर में गिर गया। इस दुर्घटना में एक चार साल की लड़की की मौत हो गयी। वही बाइक पर सवार दंपति को चोटे लगी हैं। नहर मं...

त्रिवेणी केनाल पुल पर नहर में गिरी बाइक, मौत
हिन्दुस्तान टीम,बगहाWed, 09 Aug 2017 11:20 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के रमपुरवा गांव से सटे त्रिवेणी केनाल के पुल पर एक बाइक अनियंत्रित हेाकर नहर में गिर गया। इस दुर्घटना में एक चार साल की लड़की की मौत हो गयी। वही बाइक पर सवार दंपति को चोटे लगी हैं। नहर मं गिरे दंपति को राहगीरो ने बड़े मशक्कत से नहर से बाहर निकाला। मिली जानकारी के अनुसार नेपाल के सिंहपुर सौहरी निवासी किशोर राम अपने पत्नी व बच्ची खूशबू कुमारी के साथ रिशतेदारी में पुरूषोतमपुर आ रहा था। तभी क्षतिग्र्रस्त पुल से वही नहर में नीचे गिर गया। गहरे पानी में जाने से उसकी बच्ची खूशबू कुमारी की मौत हो गयी। वही दंपति को भी चोट लगा। इस घटना से दंपति का रोते रोते बुरा हाल था।उनकी दशा देखकर अन्य लोगो की भी आंखे नम हो गयी। शव को लेकर दंपति नेपाल चले गये। उल्लेखनीय हैं कि एक नंबर फाल से मशहूर पुल क्ष्ज्ञतिग्रस्त हेाने के साथ साथ रेलिंग भी धवस्त हो गया हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें