30 दिनों के अंदर समस्याओं का करें समाधान

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

बेतिया में जनता की समस्याओं का हर हाल में 30 दिनों के अंदर समाधान किया जाएगा। यदि समस्याओं का समाधान नहीं होता है, तो 31वें दिन संबंधित अधिकारी स्वत: निलंबित हो जाएंगे। सहयोग शिविरों में विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई की गई। जिला प्रशासन ने समयबद्ध निष्पादन का आदेश दिया है।

30 दिनों के अंदर समस्याओं का करें समाधान

बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि । जनता की समस्याओं का हर हाल में 30 दिनों के अंदर समाधान किया जाएगा। 30 दिन के अंदर अधिकारियों को तीन नोटिस दिए जाएंगे। तीन नोटिस के बाद भी समस्याओं का समाधान नहीं होता है तो 31 वें दिन संबंधित अधिकारी स्वत: निलंबित हो जाएंगे। उक्त बातें अनुसूचित एवं अनुसूचित जनजाति विभाग के मंत्री लखेन्द्र कुमार रौशन ने कही। उन्होंने कहा कि सहयोग शिविर में 97 फीसदी मामलों का निष्पादन हुआ है। 3 फीसदी मामलों का निष्पादन निर्धारित समय सीमा के अंदर करने का आदेश अधिकारियों को दी गई है।जिले की कुल 45 ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविरों में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, बिजली, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, मनरेगा, भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, वृद्धावस्था पेंशन, दिव्यांगजन सहायता, कृषि, छात्रवृत्ति सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं पर सुनवाई की गयी।

समस्याओं का स्थानीय स्तर पर होगा निष्पादन

जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने कहा कि सहयोग शिविर का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पूरी गंभीरता के साथ कार्य कर रही है।ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहें। उन्होंने बताया कि प्राप्त आवेदनों की लगातार मॉनिटरिंग की जाएगी तथा सभी विभागों को समयबद्ध निष्पादन करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर पर आयोजित ऐसे शिविर ग्रामीणों में प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ाने के साथ-साथ योजनाओं की पहुंच को और अधिक प्रभावी बना रहे हैं। जिला प्रशासन आगे भी इसी तरह जनहित में कार्य करता रहेगा।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

बेतिया में समस्याओं का समाधान कब तक किया जाएगा?
जनता की समस्याओं का हर हाल में 30 दिनों के अंदर समाधान किया जाएगा।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।