मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए विद्यालय में बच्चों का हुआ टेस्ट
बेतिया, बेतिया कार्यालय राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत होने वाली

बेतिया, बेतिया कार्यालय राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति योजना के तहत होने वाली परीक्षा के लिए मंगलवार को राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय लच्छुछापर चनपटिया में टेस्ट परीक्षा ली गई।विद्यालय के प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद ठाकुर ने बताया कि एससीईआरटी द्वारा ली जाने वाली इसी परीक्षा परिणाम के आधार पर सफल छात्र-छात्राओं को जहां वर्ग 9वीं से 12वीं तक प्रत्येक माह 1000 मासिक अर्थात कुल 48000 की छात्रवृत्ति प्राप्त होगी। वहीं प्रत्येक प्रखंड में स्थापित एक मॉडल विद्यालय में नामांकित होकर उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा को प्राप्त करने का अवसर प्राप्त होगा। इस विशेष तैयारी कार्यक्रम में वर्ग 8 के छात्र-छात्राओं को विद्यालय की गणित एवं विज्ञान की शिक्षिका शालिनी प्रकाश के मार्गदर्शन एवं शिक्षक अभिषेक कुमार समेत सभी विषयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के सहयोग से विगत एक माह से परीक्षा के सिलेबस के अनुरूप प्रैक्टिस सेट से तैयारी कराई जा रही थी।
इस परीक्षा की तैयारी के क्रम में वर्ग 8 के सभी छात्र-छात्राओं का अंतिम टेस्ट ओएमआर शीट पर लिया गया। प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को इस टेस्ट में उन्हें परीक्षा हॉल का वास्तविक अनुभव प्रदान किया गया। प्रत्येक बेंच पर सिर्फ दो छात्र-छात्राओं को बैठाया गया। पहले से ही प्रत्येक बेंच पर छात्र-छात्राओं का रोल नंबर अंकित किया गया। परीक्षा कक्ष में एडमिट कार्ड देखकर ही छात्रों को प्रवेश करने दिया गया। वर्ग कक्ष में परीक्षा कक्ष के अनुरूप पूर्ण अनुशासन एवं वीक्षक के रूप में कार्यरत शिक्षकों की कड़ी निगरानी में समय सीमा के अंतर्गत यह जांच परीक्षा ली गई।गणित और मेंटल एबिलिटी से संबंधित पूछे जाते हैं प्रश्नपरीक्षा के स्वरूप के बारे में विद्यालय की विज्ञान शिक्षिका शालिनी प्रकाश ने बताया कि यह परीक्षा दो पालियां में आयोजित होती है। प्रथम पाली में 90 अंकों का 90 मिनट में मेंटल एबिलिटी टेस्ट होता है। जिसमें गणित एवं रिजनिंग से संबंधित प्रश्न पूछे जाते हैं। द्वितीय पाली में भी 90 अंकों का सामाजिक विज्ञान, विज्ञान एवं गणित विषयों की परीक्षा होती है। सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं ने विगत एक माह से जारी इस तैयारी हेतु विशेष शिक्षण कार्यक्रम एवं टेस्ट सीरीज में उत्साह पूर्वक पूर्ण मनोयोग से भाग लिया। प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद ठाकुर ने सभी प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को शुभकामना दिया तथा सफलता की कामना की।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


