Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsBettiah Municipal Corporation Continues Drive Against Encroachment
स्टेशन चौक से सुप्रिया रोड में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

स्टेशन चौक से सुप्रिया रोड में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

संक्षेप:

बेतिया नगर निगम की टीम ने लगातार तीसरे दिन अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। स्टेशन चौक से सुप्रिया रोड़ तक अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए, सड़क किनारे और नाले से अतिक्रमण हटाया गया। जेसीबी की मदद से कई दुकानों और शेड को हटाया गया, जबकि पुलिस जवानों की तैनाती की गई।

Dec 10, 2025 12:05 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया, बेतिया कार्यालय। नगर निगम की टीम द्वारा लगातार तीसरे दिन मंगलवार को अतिक्रमण ड्राइव जारी रहा। नगर के स्टेशन चौक से सुप्रिया रोड़ में अतिक्रमणकारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। सड़क किनारे व नाला से अतिक्रमण हटाया गया। इस बार नगर निगम प्रशासन द्वारा बीच सड़क से 50 फीट की दूरी तक के अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान कई घर और दुकानों पर अतिक्रमण को लेकर मापी की गई और निशानदेही भी लगाई गई। इस दौरान शहर के कई बड़े प्रतिष्ठानो के खिलाफ कार्रवाई हुई, सड़क की जमीन से अवैध कब्जा को हटा दिया गया। निगम के कर्मचारियों ने जेसीबी से सड़क व नाले को अतिक्रमित कर बनाए गए करीब दो दर्जन दुकानों के कुछ हिस्सा, शेड, पान की गुमटी, ठेला आदि को हटा दिया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

अतिक्रमण हटाने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस जवानों की तैनाती की गई थी। इस दौरान निगम के कर्मियों ने सड़क पर फैलाए गए दुकानदारों से जुर्माना की भी वसूली किया। मंगलवार की दोपहर नगर निगम के पदाधिकारी और कर्मी स्टेशन चौक पहुंचे और यहां से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू हुई। जेसीबी से सड़क किनारे रखे गए सामान हटाये जाने लगे। कार्रवाई होते देख कई लोगों ने खुद से अतिक्रमण हटा लिया। जबकि दुकानदार सड़क पर फैले समान समेटने लगे। अतिक्रमण हटाने के दौरान वहां लोगों की भीड़ लग गई। कर्मचारियों ने बताया कि नगर के विभिन्न इलाकों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी रहेगी। अतिक्रमण हटाने के दौरान नगर निगम के कई पदाधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।