‘आउट सोर्सिंग से होगी सफाई’

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालय। निगम क्षेत्र की सम्पूर्ण साफ सफाई व्यवस्था अविलंब आउट

‘आउट सोर्सिंग से होगी सफाई’

गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालय। निगम क्षेत्र की सम्पूर्ण साफ सफाई व्यवस्था अविलंब आउट सोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से सुनिश्चित की जाय। इसका प्रस्ताव गुरुवार को सशक्त अस्थाई समिति की बैठक में पारित किया गया।निगम के सशक्त स्थायी समिति की बैठक में गुरुवार को मेयर गरिमा देवी सिकारिया की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में हुई।बैठक का संचालन नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित द्वारा किया गया। नगर विकास एवं आवास विभाग के द्वारा आदेश जारी करते हुए आरएफपी अर्थात रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल के आधार पर आउट सोर्सिंग एजेंसी के माध्यम से सफाई व्यवस्था जारी रखने का आदेश जारी किया गया। मेयर ने कहा कि इससे पूर्व में बीते सालों भी बोर्ड एवं सशक्त के स्तर से इसका निर्देश दिया गया था, लेकिन उसका अनुपालन अब तक नहीं किया गया है।

इसके साथ वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए बंदोबस्ती से बचे सैरातों यथा विज्ञापन होर्डिंग और शौचालयों की बंदोबस्ती के लिए अविलंब निविदा जारी करने का प्रस्ताव पारित किया गया है। निगम बोर्ड से पारित अनेक महत्वपूर्ण योजनाओं यथा ऐतिहासिक कालीबाग मंदिर, न्यू बस स्टैंड और महारानी जानकी कुंवर नगर भवन आदि के लिए नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित प्रस्तावों के आलोक में निविदा जारी करने का प्रस्ताव पारित किया गया। नगर के संत घाट और खिरिया घाट मुहल्ले में स्थित नगर निगम की सरकारी जमीन पर सामुदायिक भवन निर्माण की पारित योजनाओं की निविदा अविलंब जारी करने का प्रस्ताव पारित किया गया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।