राजस्व के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

बेतिया, बेतिया प्रतिनिधि। जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह ने समाहरणालय सभागार में राजस्व विभाग की योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने सभी कार्यों का गुणवत्तापूर्ण निष्पादन निर्धारित समय में करने का निर्देश दिया। लंबित मामलों को प्राथमिकता दी जाए और जन शिकायतों का शीघ्र निवारण किया जाए।

राजस्व के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं: डीएम

बेतिया,बेतिया प्रतिनिधि । जिला पदाधिकारी तरनजोत सिंह द्वारा समाहरणालय सभागार में राजस्व विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

समीक्षा के दौरान महत्वपूर्ण बिंदु

समीक्षा के दौरान ई-म्यूटेशन, परिमार्जन, ई-मापी, आधार सीडिंग, अभियान बसेरा-2, अंचलवार अतिक्रमित भूमि, अंचल कार्यालयों में प्राप्त जन शिकायतों का निवारण, जन शिकायत पोर्टल, मुख्यमंत्री ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड, जिला पदाधिकारी की जनसुनवाई में प्राप्त एवं लंबित मामलों, सीडब्ल्यूजेसी , एमजेसी, सीआरडब्ल्यूजेसी, एलपीए , सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) से संबंधित भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव, अन्य भूमि हस्तांतरण प्रस्ताव तथा डीसीएलआर कोर्ट की अद्यतन स्थिति सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई।

जिला पदाधिकारी के निर्देश

समीक्षा के दौरान जिला पदाधिकारी ने कहा कि राजस्व विभाग से जुड़े सभी कार्य आम जनता के हितों एवं अधिकारों से सीधे जुड़े हैं। इसलिए सभी मामलों का निष्पादन निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। उन्होंने कहा कि लंबित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर निष्पादित किया जाए। किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए। गड़बड़ी करने वाले बक्से नहीं जाएंगे।

लंबित मामलों का निष्पादन

उन्होंने निर्देश दिया कि ई-म्यूटेशन, परिमार्जन, ई-मापी एवं आधार सीडिंग से संबंधित लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन होना चाहिए। अभियान बसेरा-2 के अंतर्गत पात्र लाभुकों को समय पर लाभ उपलब्ध कराया जाए। अतिक्रमित सरकारी भूमि को चिह्नित कर नियमानुसार कार्रवाई की जाए। जन शिकायतों के निष्पादन में विशेष सतर्कता बरती जाए। मुख्यमंत्री ई-कम्प्लायंस डैशबोर्ड एवं न्यायालय से संबंधित मामलों की नियमित मॉनिटरिंग करते हुए समयबद्ध अनुपालन करने का भी निर्देश अधिकारियों को दी गई।

बैठक में उपस्थित लोग

जिला पदाधिकारी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि राजस्व कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता, लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार्य नहीं होगा। सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी जवाबदेही एवं पारदर्शिता के साथ करें। ताकि आम नागरिकों को त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध हो सकें। बैठक में अपर समाहर्ता राजीव रंजन सिन्हा, एसडीएम विकास कुमार, डीसीएलआर शुभम कुमार आदि उपस्थित थे।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

जिला पदाधिकारी द्वारा की गई समीक्षा में कौन से कार्य शामिल थे?
समीक्षा में ई-म्यूटेशन, परिमार्जन, ई-मापी, आधार सीडिंग, अभियान बसेरा-2, अतिक्रमित भूमि, जन शिकायतों का निवारण आदि शामिल थे।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।