सोलर टाउन के रूप में विकसित होगा

Feb 15, 2026 12:49 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया शहर सोलर ऊर्जा का हब बनेगा। पीएम सूर्य घर योजना के तहत सभी घरों पर सोलर प्लांट लगेंगे। डीएम तरणजोत सिंह ने कहा कि इस योजना से बिजली बिल कम होंगे। 121 लाभार्थियों को सब्सिडी मिली है। मेयर गरिमा देवी ने योजना का प्रचार-प्रसार करने का आश्वासन दिया।

सोलर टाउन के रूप में विकसित होगा

बेतियाबेतिया, बेतिया कार्यालय। बेतिया शहर सोलर उर्जा का हब बनेगा। पीएम सूर्य घर योजना से शही क्षेत्र के सभी घरों पर सोलर प्लांट लगेंगे। इससे बेतिया सोलर टाउन के रूप में विकसित होगा। डीएम तरणजोत सिंह ने शनिवार को नगर निगम के अधिकारियों और पार्षदों के साथ पीएम सूर्य घर योजना को लेकर कार्यशाला में ये बातें कहीं। उन्होंने पार्षदों को पीएम सूर्य घर योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों को दिलाने की बात कहीं। पीएम सूर्य घर योजना के सफल होने पर शहरी क्षेत्र के लोगों का बिजली बिल कम या खत्म हो जाएगा। कहा कि अबतक 121 लोगों ने इस योजना का लाभ मिला है।

इसका सब्सिडी उनके खाते में आ चुकी है। शेष लाभुकों का सब्सिडी जल्द उनके खाते में भेजी जाएगी। मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने कहा कि नगर निगम बेतिया इस योजना को लेकर प्रतिबद्ध है। योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। बेतिया के प्रत्येक वार्ड में नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकेंगे। नगर आयुक्त शिवांक्षी दीक्षित ने कहा कि बेतिया को सोलर टाउन बनाने के लिए निगम प्रतिबद्ध है। प्रत्येक वार्ड में इसके लिए कार्यशाला होगा। स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लोगों को जागरूक जाएगा। कार्यशाला में पार्षद, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता, उप नगर आयुक्त, नगर निगम के सभी पदाधिकारी, कर्मचारी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।