शहीद स्मारक का 53.80 लाख से होगा सौंदर्यीकरण

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

नगर निगम द्वारा ऐतिहासिक शहीद स्मारक पार्क के सौंदर्यीकरण की योजना का निविदा जारी किया गया है। 53.80 लाख की लागत से इसमें नर्म घास, पेड़-पौधों का रोपण, झूले, फव्वारे, ओपन जीम, और शौचालय का निर्माण किया जाएगा। यह योजना 8 जून 2026 तक लागू होगी।

शहीद स्मारक का 53.80 लाख से होगा सौंदर्यीकरण

गौरव कुमार बेतिया, बेतिया कार्यालय। नगर निगम के ऐतिहासिक धरोहर शहीद स्मारक पार्क का सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित योजना की निविदा जारी कर दी गई है।53.80 लाख से इसका सौंदर्यीकरण किया जाएगा। निगम की मेयर गरिमा देवी सिकारिया ने बताया कि नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित इस योजना की निविदा भी नगर आयुक्त शिवाक्षी दीक्षित द्वारा जारी कर दी गई है।जिसके आधार पर ऐतिहासिक शहीद पार्क-परिसर में नर्म घास लगाने के साथ पेड़ पौधों का रोपण भी किया जाएगा। पारित प्रस्ताव के अनुसार शहीद स्मारक पार्क परिसर में पांच झुला, गजीबो, एक फिश फाउंटेन अर्थात फव्वारा लगाया जाएगा।

इसके साथ ही ओपन जीम, स्वच्छता प्रबंधन के लिए 40 डस्टबिन, दर्जन भर से ज्यादा आराम बेंच, उम्दा लाइटिंग के साथ गार्ड रूम और टिकट घर, समरसेबल बोरिंग,महिला और पुरुष के लिए अलग अलग शौचालय का भी निर्माण कराए जाने के साथ इस ऐतिहासिक धरोहर पार्क को पर्यटकीय स्वरूप दिया जाएगा। आगामी 8 जून 2026 तक में इच्छुक और योग्य संवेदक ई-टेंडरिंग विधि से ऑनलाइन दावेदारी कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि इस नई योजना से पहले भी नगर निगम प्रशासन द्वारा पाथवे, बेंच, छतरी सहित मूल स्मारक का सौंदर्यीकरण होगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।