ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहामहुअवा में सर्वे टीम को बैरंग लौटायी

महुअवा में सर्वे टीम को बैरंग लौटायी

लॉकडाउन में कोरोना से संबंधित सर्वे करने गयी टीम को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ रहा है। सर्वे के काम में ग्रामीण टीम की मदद नहीं कर रहे हैं। यह वाक्या रविवार को प्रखंड के बिनवलिया पंचायत के वार्ड...

महुअवा में सर्वे टीम को बैरंग लौटायी
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSun, 19 Apr 2020 08:35 PM
ऐप पर पढ़ें

लॉकडाउन में कोरोना से संबंधित सर्वे करने गयी टीम को ग्रामीणों का विरोध झेलना पड़ रहा है। सर्वे के काम में ग्रामीण टीम की मदद नहीं कर रहे हैं। यह वाक्या रविवार को प्रखंड के बिनवलिया पंचायत के वार्ड संख्या 10 महुअवा गांव में देखने को मिला।

दरअसल में नरकटियागंज पीएचसी से तीन सदस्यीय सर्वे टीम महुअवा गांव में पहंुची थी। टीम वहां बीस पच्चीस घरों में सर्वे के लिए गयी। लेकिन वहां के महिला एवं पुरुषों ने सर्वे में टीम की मदद नहीं की और उपहास उड़ाते हुए टीम को गांव से वापस चले जाने को कहा। टीम के सदस्य परिवार का डिटेल देने की गुहार लगाते रहे लेकिन गांव के लोगों ने डिटेल देने से मना कर दिया। इस दौरान टीम के सदस्यों ने वहां के वार्ड सदस्य से भी सहयोग करने का अनुरोध किया किन्तु उसने भी कोई सहयोग करने से इंकार कर दिया। इसपर टीम के सदस्य वापस अस्पताल लौट आये। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. शिव कुमार ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी मिली है।उन्होंने बताया कि टीम के सदस्यों से बातचीत कर इसकी जानकारीअधिकारियों को दी जाएगी। टीम में शामिल एएनएम किरण कुमारी, आशा रीता कुमारी व पर्यवेक्षिका वीणा देवी ने बताया कि गांव की महिला या पुरुष कुछ भी जानकारी देने से इंकार कर रहे हैं। गौरतलब हो कि सर्वे में परिवार के कितने लोग बुखार , सर्दी से पीड़ित हैं या विदेश तथा दूसरे प्रदेशों से आये लोगों की क्या स्थिति है,आदि से संबंधित आकड़े जुटाए जा रहे हैं। साथ ही पंचायत की जनसंख्या कितनी है तथा कितने लोगों का सर्वे हो चुका है,।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें