Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsBagha Electricity Board Aims to Collect 11 13 Crores in Revenue through Door-to-Door Campaign
जनवरी में 11.13 करोड़ राजस्व वसूली करेगा विद्युत विभाग

जनवरी में 11.13 करोड़ राजस्व वसूली करेगा विद्युत विभाग

संक्षेप:

बगहा विद्युत प्रमंडल जनवरी में 11 करोड़ 13 लाख रुपये राजस्व वसूली का लक्ष्य रखा है। उपभोक्ताओं से बकाया बिल वसूलने के लिए विभाग ने डोर-टू-डोर अभियान शुरू किया है। जिन उपभोक्ताओं पर 5000 रुपये तक का बकाया है, उनके कनेक्शन काटे जा रहे हैं। कुल 2.5 लाख उपभोक्ताओं में से 1.75 लाख के घरों में स्मार्ट मीटर लगे हैं।

Jan 17, 2026 10:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बगहा। बगहा विद्युत प्रमंडल जनवरी माह में 11 करोड़ 13 लाख रुपया राजस्व वसूली की वसूली करेगा। इस लक्ष्य की प्राप्ति को लेकर विभाग पूरी तरह मुस्तैद है। राजस्व वसूली को सहायक अभियंता, कनीय अभियंता एवं विद्युत कर्मियों की टीम गठित कर शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक डोर-टू-डोर अभियान चलाया जा रहा है ताकि लक्ष्य के अनुरूप बकाया विद्युत बिल की वसूली समय पर सुनिश्चित की जा सके। बगहा विद्युत मंडल के कार्यपालक अभियंता आलोक अमृतांशु ने बताया कि जिन उपभोक्ताओं पर 5 हजार रुपये तक का न्यूनतम बकाया है और वे समय पर भुगतान नहीं कर रहे हैं, उनके विद्युत कनेक्शन काटे जा रहे हैं।

यह कार्रवाई विभागीय राजस्व लक्ष्य को पूरा करने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने बताया कि प्रमंडल अंतर्गत शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कुल लगभग ढाई लाख विद्युत उपभोक्ता हैं। इनमें से करीब 1 लाख 75 हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं। शेष पुराने उपभोक्ताओं, जिनका विद्युत बिल बकाया है, उनसे सख्ती के साथ वसूली की जा रही है। उन्होंने बताया कि इसको लेकर ग्रामीण और शहर क्षेत्र के लिए अलग-अलग टीम बनाई गई है। टीम के द्वारा लगातार राजस्व को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;