Bagaha News: मुद्दा:पार्किंग और लिफ्ट की समस्याओं से पक्षकार बेहाल

हिन्दुस्तान, बगहा
share

Bagaha News: बगहा व्यवहार न्यायालय परिसर में पार्किंग, लिफ्ट और साफ-सफाई की समस्याओं पर विधिज्ञ संघ की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक में चर्चा हुई। अधिवक्ताओं और पक्षकारों की सुविधाओं से जुड़े करीब एक दर्जन मुद्दे उठाए गए। परिसर की स्वच्छता की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष पंकज कुमार यादव और पुस्तकालयाध्यक्ष रामदयाल प्रसाद को सौंपी गई। बैठक में संघ के कामकाज को व्यवस्थित करने और समस्याओं के समाधान पर भी विचार हुआ।

Bagaha News: मुद्दा:पार्किंग और लिफ्ट की समस्याओं से पक्षकार बेहाल

न्यायालय परिसर की सुविधाओं पर चर्चा

Bagaha News:

बगहा, हमारे संवाददाता। व्यवहार न्यायालय परिसर में पार्किंग और लिफ्ट की समस्या के कारण पक्षकारों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, परिसर में साफ-सफाई की व्यवस्था को दुरुस्त करने की जरूरत भी महसूस की जा रही है। सोमवार को विधिज्ञ संघ बगहा की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की पहली बैठक में इन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया। बैठक में अधिवक्ताओं की सुविधाओं के साथ-साथ न्यायालय परिसर की व्यवस्था बेहतर बनाने को लेकर करीब एक दर्जन मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील कुमार मिश्र ने की, जबकि संचालन महासचिव उपाध्याय सुनील कुमार ने किया। इस दौरान संयुक्त सचिव चंद्रभूषण शांडिल्य ने पार्किंग और लिफ्ट की समस्या को उठाते हुए कहा कि इन सुविधाओं के अभाव में न्यायालय आने वाले पक्षकारों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। खासकर बुजुर्गों और जरूरतमंद लोगों के लिए लिफ्ट की समस्या परेशानी का कारण बनती है। वहीं, पार्किंग की समुचित व्यवस्था नहीं होने से भी लोगों को दिक्कत होती है। बैठक में पुस्तकालयाध्यक्ष रामदयाल प्रसाद ने न्यायालय परिसर में साफ-सफाई का मुद्दा उठाया। इस पर परिसर की स्वच्छता सुनिश्चित करने की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष पंकज कुमार यादव और पुस्तकालयाध्यक्ष रामदयाल प्रसाद को सौंपी गई। इसके साथ ही सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर परिषद के उपसभापति के पति सह अधिवक्ता रविशंकर प्रसाद से भी चर्चा की गई। बैठक में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई। कार्यकारिणी ने संघ के कामकाज को व्यवस्थित करने तथा अधिवक्ताओं और पक्षकारों की समस्याओं के समाधान की दिशा में पहल करने पर भी विचार-विमर्श किया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष वंद्या वर्मा, अनंत प्रसाद और प्रमोद कुमार गुप्ता, संयुक्त सचिव चंद्रभूषण शांडिल्य, गीता मिश्रा और अरविंद कुमार, सहायक सचिव रत्नेश तिवारी और विनोद पांडेय, अंकेक्षक संजय देव पति तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य अंजलि कुमारी और नरेश राम थे। उपाध्यक्ष वंद्या वर्मा ने पिंक शौचालय को लेकर अपनी बात को रखा।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦विधिज्ञ संघ की बैठक में किन समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया?−
बैठक में व्यवहार न्यायालय परिसर की पार्किंग, लिफ्ट और साफ-सफाई की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsबगहाBagaha News: मुद्दा:पार्किंग और लिफ्ट की समस्याओं से पक्षकार बेहाल