नशामुक्ति जागरूकता अभियान को डीआईजी ने दिखाई झंडी

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

जगदीशपुर के पकड़िया संस्कार भारती विद्यालय में नशा मुक्ति के लिए एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। डीआईजी हरिकिशोर राय ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने नशा मुक्ति को एक गंभीर सामाजिक चुनौती बताते हुए सभी से मिलकर प्रयास करने की अपील की। छात्रों ने विभिन्न गांवों में नशा मुक्ति के नारे लगाए।

नशामुक्ति जागरूकता अभियान को डीआईजी ने दिखाई झंडी

जगदीशपुर। पकड़िया संस्कार भारती विद्यालय में चम्पारण रेंज के डीआईजी हरिकिशोर राय ने नशा मुक्ति को लेकर छात्रों द्वारा निकाली गई जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय परिसर में आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नशा मुक्ति एक गंभीर सामाजिक चुनौती है व इसे जड़ से समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा।डीआईजी ने कहा कि बिहार में शराबबंदी लागू है।इसके बावजूद शराब माफिया चोरी-छिपे ज़हरीली शराब बेच रहे हैं।जिससे आए दिन लोगों की जान जा रही है।उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि ऐसे अवैध कारोबारियों के खिलाफ सरकार द्वारा जारी टोल-फ्री नंबर पर सूचना दें।

ताकि पुलिस कार्रवाई कर सके व शराबबंदी को प्रभावी बनाया जा सके। कहा कि जीवन में लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। लक्ष्य के अनुरूप समय सीमा तय कर नियमित अध्ययन करना चाहिए। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए देश-दुनिया की खबरें,समाचार पत्र व लेखों पर भी ध्यान देना आवश्यक है। डीआईजी ने कहा कि संस्कार भारती द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियान की सराहना करते हुए इससे समाज में नई सोच व सकारात्मक बदलाव आएगा। इस दौरान विद्यालय के संस्थापक सूर्य नारायण सिंह,डायरेक्टर डा. अभिषेक,डा.लता,रामेश्वर सिंह,अभिनीत अनल,अभिराज सिंह,विनय कुमार तिवारी,राजकुमार सिंह, कृष्णनंदन सिंह,किशोर यादव, सुकेई यादव,सुनील कुमार पांडे, प्रकाश कुमार सिंह,रुखसाना,सुशील कुमार पांडे,प्राचार्य दीपक कुमार पांडे समेत अभिभावक,शिक्षक व छात्र उपस्थित रहे।रैली के दौरान छात्रों ने नशा मुक्ति से जुड़े स्लोगन लिखी तख्तियां लेकर जगदीशपुर,पकड़िया,बेलवा,शिवरही मठिया,जमुनिया व झाखरा समेत कई गांवों का भ्रमण किया।पूरे क्षेत्र में नशा मुक्ति के नारों से माहौल गूंज उठा।ग्रामीणों ने अपने घरों से निकलकर इस अभियान का समर्थन किया। थानाध्यक्ष निशी कुमारी ने भी रैली में शामिल होकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया ल छात्रों का उत्साहवर्धन किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।