Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsAwareness Program on Good Touch and Bad Touch for Schoolgirls in Bettiah
 छात्राओं को दी गई गुड टच-बैड टच’ की जानकारी

छात्राओं को दी गई गुड टच-बैड टच’ की जानकारी

संक्षेप:

बेतिया, बेतिया कार्यालय राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय गढ़वा भोगाड़ी में बुधवार को

Wed, 3 Dec 2025 09:34 PMNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

बेतिया, बेतिया कार्यालय राजकीय उर्दू मध्य विद्यालय गढ़वा भोगाड़ी में बुधवार को छात्राओं के लिए ‘ गुड टच और बैड टच ’ विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सुरक्षित और असुरक्षित स्पर्श के प्रति जागरूक बनाना तथा बचाव के उपायों की जानकारी देना था। कार्यक्रम में राज्यस्तरीय प्रशिक्षिका मेरी एडलीन ने छात्राओं को ‘गुड टच’ व ‘बैड टच’ के बीच का अंतर विस्तार से समझाया। उन्होंने बताया कि बच्चों को अपने आस-पास के व्यवहार को पहचानने की समझ होनी चाहिए। यदि कोई व्यक्ति अनुचित ढंग से स्पर्श करे तो डरने के बजाय तुरंत अपने शिक्षकों, अभिभावकों या विद्यालय प्रशासन को सूचित करना चाहिए।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

प्रशिक्षिका ने छात्राओं को इंटरनेट और सोशल मीडिया पर बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को विभिन्न उदाहरणों के माध्यम से बताया कि किसी भी अनुचित परिस्थिति में स्वयं को कैसे सुरक्षित रखा जाए। उन्होंने बचपन से ही आत्मसुरक्षा का ज्ञान आवश्यक बताया। प्रधानाध्यापक दुर्योधन बैठा ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम छात्राओं में जागरूकता बढ़ाने का माध्यम हैं। विद्यालय आगे भी समय-समय पर ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम चलाता रहेगा। शिक्षक राहुल राज ने कहा कि शिक्षकों की यह जिम्मेदारी है कि वे बच्चों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करें और कठिन परिस्थितियों में उन्हें मार्गदर्शन दें।मौके पर अनवरी खातून, प्रियंका कुमारी, शाहिना खातून, कौशर खातून, सोनी कुमारी, अतिया खातून, मंजूम आरा, आदित्य कुमार, अले अहमद रजा, पप्पू कुमार यादव, नागेश्वर कुशवाहा और मुराद आलम , शाहनवाज , मुहम्मद अकरम आदि शिक्षक उपस्थित रहे ।