ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहानुक्कड़ नाटक से दहेज प्रथा पर प्रहार

नुक्कड़ नाटक से दहेज प्रथा पर प्रहार

दहेज प्रथा व बाल-विवाह सामाज के लिए एक अभिशाप है। इसके खिलाफ स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों में जागरुकता लाने का प्रयास किया। बच्चों ने दहेज नहीं मिलने पर कैसे लड़के पक्ष द्वारा शादी...

नुक्कड़ नाटक से दहेज प्रथा पर प्रहार
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSun, 21 Jan 2018 12:06 AM
ऐप पर पढ़ें

दहेज प्रथा व बाल-विवाह सामाज के लिए एक अभिशाप है। इसके खिलाफ स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों में जागरुकता लाने का प्रयास किया। बच्चों ने दहेज नहीं मिलने पर कैसे लड़के पक्ष द्वारा शादी तोड़ी जा रही है, औैर इसका दुषपरिणाम क्या होता है, इसे नाटक के माध्यम से प्रस्तुत कर सबको सोचने पर मजबूर कर दिया।

छोटे-छोटे बच्चों की प्रस्तुति एवं उनके अन्दर भी इन कुरीतियों के विरोध में उभर रहे जागरुकता काफी सराहनीय था। बीडीओ वरुण केतन व सीओ अभिषेक आनंद ने भी कहा कि इन बच्चों से प्रेरणा लेकर इन कुरीतियों के विरोध में सबो को आगे आने की अपील की।

बेटी को पढ़ाएंगे, आज मानव शृंखला बनाएंगे: सब मिलकर शृंखला बनाएंगे दहेज प्रथा दूर भगाएंगे। बाल-विवाह पर अंकुश लगाएंगे। रविवार को दहेज प्रथा व बाल-विवाह के प्रति सामाजिक जागरुकता के लिए लगने वाले मानव शृंखला को लेकर बाइक रैली निकाली गई। बीडीओ वरुण केतन बाइक पर सवार हो विभिन्न विभाग के कर्मियों के साथ क्षेत्र में भ्रमण किया। लोगों में दोनों सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने के प्रति जज्बा दिख रहा था। मानव शृंखला में शामिल होकर इस कुरीतियों को समाप्त करने के लिए आतुर दिखें। (एसं)

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें