अनुशासन है जीवन का आधार सदा करें उसका पालन : डीआईजी

Newswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share

बेतिया, बेतिया कार्यालय छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में कुछ बातों को सदा याद रखना

अनुशासन है जीवन का आधार सदा करें उसका पालन : डीआईजी

बेतिया, बेतिया कार्यालय छात्र-छात्राओं को अपने जीवन में कुछ बातों को सदा याद रखना चाहिए,जैसे अपने लक्ष्य का नर्धिारण एवं अपने स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बहुविकल्पी प्रतिभा का परिचय देना चाहिए। अनुशासन हमारे जीवन का आधार है इसलिए हमें सदा अनुशासन का पालन करना चाहिए। वक्त बातें चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय ने प्रत्येक वर्ष की भांति इस साल भी आज रामकृष्ण विवेकानंद वद्यिा मंदिर मझरिया में वार्षिक खेल दिवस का उद्घाटन करते हुए कही। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पुलिस उप महानिरीक्षक के द्वारा मशाल जलाकर एवं गुब्बारा उड़ा कर की गई। तत्पश्चात वद्यिालय के उप प्राचार्य निरेश तामांग द्वारा मुख्य अतिथि एवं सभी आगत अतिथियों के सम्मान में स्वागत भाषण दिया गया।

वद्यिालय के निदेशक डॉ एम.बनिक एवं निदेशिका वाणी दास एवं प्राचार्य राजेश पांडे,भास्कर भौमिक द्वारा बुके, शाल,मोमेंट देकर देकर अतिथियों का सम्मान किया गया। इसके बाद इस खेल दिवस के अवसर पर सभी छात्र-छात्राओं ने अपने बहुमूल्य प्रतिभा का परिचय दिया। जिसमें 100 मीटर 200 मी दौड़ के अलावा कबड्डी, खो- खो,आदि तमाम खेल का आयोजन किया गया। यह खेल चार दलों के बीच खेला गया जो ब्लू लाल पीला और हरा के रूप में प्रमुख था। जिसमें क्रमानुसार जीत प्रथम स्थान ब्लू दल, द्वितीय स्थान लाल को मिला तृतीय पीला दल को और अंत में चौथा स्थान हरा को मिला। खेल की समाप्ति के बाद सभी विजयी छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि एवं सम्मानित अतिथियों के उपस्थिति में पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने बच्चों को संबोधित करते हुए बताया कि उन्होंने इसके बाद सभी बच्चों को नशा मुक्ति और गलत आदतों के प्रति भी सतर्कता की बातों को रखा,और उसके संबंध में सभी लोगों को जानकारी भी दी। कार्यक्रम के अंत में वोट ऑफ थैंक्स के लिए वद्यिालय के निदेशक डॉ मदन बनिक ने भी अपनी बातों को रखते हुए बच्चों की प्रतिभा को सराहनीय कदम बताया। उन्होंने विवेकानंद की कुछ पंक्तियों को भी दोहराया जैसे' सेट द टारगेट एंड हिट द टारगेट' और कहा बच्चे अपने लक्ष्य को चुनकर जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं। पूरे कार्यक्रम के दौरान मंच संचालन का काम वद्यिालय की शक्षिकिा नेहा एवं सुभाष सर ने किया।इस कार्यक्रम के अवसर पर डॉ संतोष, डॉ रूबी, रमेश कुमार, रामबालक सर,अभिभावक गण, शक्षिकगण वद्यिालय के प्राचार्य राजेश कुमार पांडेय, राधाकांत देवनाथ, और मैनेजर भास्कर भौमिक के अलावा सभी शक्षिक एवं शक्षिकिाएं भी उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।