12 मार्च से स्कूलों में होगी छात्र-छात्राओं की वार्षिक परीक्षा
बेतिया, बेतिया कार्यालय होली की छुट्टी समाप्त होने के साथ ही जिले के विद्यालयों

बेतिया, बेतिया कार्यालय होली की छुट्टी समाप्त होने के साथ ही जिले के विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा शुरू कर दी जाएगी। इसकी तैयारी शिक्षा विभाग द्वारा शुरू कर दी गई है। इसका रूटिंन भी जारी कर दिया गया है। जिसके तहत 12 मार्च से जिले के विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा होगी। जिसमें कक्षा एक से लेकर कक्षा 8 तक छात्र-छात्राओं की परीक्षा ली जाएगी। इसमें कक्षा एक और कक्षा 2 के छात्र छात्राओं की मौखिक परीक्षा होगी। जबकि कक्षा 3 से लेकर कक्षा 8 तक के छात्र-छात्राओं की लिखित परीक्षा ली जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो पाली में किया जाएगा। पहली पाली सुबह के 10 बजे से दोपहर 12 तक होगी।
जबकि दूसरी पाली दोपहर एक बजे से दोपहर तीन बजे तक ली जाएगी। वर्ग 3 से वर्ग 8 तक के विद्यार्थियों के लिखित मूल्यांकन के लिए मुद्रित उत्तर पुस्तिका बिहार राज्य पाठ्यपुस्तक निगम द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय में 05-06 मार्च तक उपलब्ध करा दिया जायेगा। इसके बाद जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को संबंधित विद्यालयों में वितरण किया जायेगा। वार्षिक मूल्यांकन को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने के लिए सभी जिलों के द्वारा 11 से 19 मार्च की अवधि में नियंत्रण कक्ष स्थापित एवं संचालित किया जाएगा। छात्र- छात्राओं का वार्षिक मूल्यांकन / परीक्षा 2025-26 के उत्तर पुस्तिकाओं की जाच निकटस्थ कॉम्पलेक्स रिसोर्स सेंटर या संकुल स्तर पर किया जायेगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



