भितिहरवा विद्यालय में हुआ बाल मेले का आयोजन

Feb 28, 2026 09:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, बगहा
share Share
Follow Us on

गौनाहा। ए सं राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भितिहरवा में शनिवार को वार्षिक बाल मेले

भितिहरवा विद्यालय में हुआ बाल मेले का आयोजन

गौनाहा। ए सं राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भितिहरवा में शनिवार को वार्षिक बाल मेले का आयोजन किया गया।इस मौके पर विद्यालय में वार्षिक उत्सव स्पोर्ट्स मीट एवं बाल मेले का आयोजन किया गया।विद्यालय के बच्चों एवं बच्चियों द्वारा अत्याधुनिक टीएलएम प्रस्तुत की गई।जिससे अभिभावक व अतिथिगण मंत्र मुक्त ही हो गए,विद्यालय के प्रधान शिक्षिका ममता शिखा ने उपस्थित अभिभावक व अतिथियों को संबोधित करते हुए बोली की बाल मेले का मुख्य उद्देश्य विद्यालय परिसर के आंगनवाड़ी केंद्र के सभी बच्चों का विद्यालय में शत प्रतिशत नामांकन व ठहराव हो। इस बाल मेले का सफल संचालन मनीष शुक्ला द्वारा किया गया।इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक कंचन कुमार,कमल, साहिबा तबस्सुम,मेराज अहमद आदि उपस्थित रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।