पीडीजे अनामिका टी ने दिया योगदान
बेतिया में अनामिका टी ने शनिवार को पश्चिमी चंपारण न्याय मंडल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश के रूप में अपना योगदान दिया। वह जिले की पहली महिला जिला जज बनी हैं। यह पद पूर्व जिला जज प्रजेश कुमार के स्थानांतरण के कारण रिक्त हुआ था। अधिवक्ताओं ने उनके योगदान पर खुशी व्यक्त की।

बेतिया। पश्चिमी चंपारण न्याय मंडल के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश के पद पर अनामिका टी ने शनिवार को अपना योगदान दे दिया। अनामिका टी जिले की प्रथम महिला जिला जज बनाई गई है। गौरतलब हो कि यह पद तत्कालीन जिला जज प्रजेश कुमार के उच्च न्यायालय पटना में स्थानांतरण हो जाने के कारण रिक्त हो गया था।जिस पद पर उच्च न्यायालय पटना के द्वारा अनामिका टी को अपना योगदान देने के लिए नोटिफिकेशन जारी किया था।जिस आलोक में उन्होंने अपना योगदान दे कार्यभार संभाल लिया। नव पदस्थापित प्रथम महिला प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के योगदान पर अधिवक्ताओं ने हर्ष व्यक्त किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


