Bagaha News: अमृत भारत स्टेशन का निर्माण तीन वर्षों में 50 फीसदी भी नहीं

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

Bagaha News: पश्चिम चंपारण जिले में नरकटियागंज जंक्शन का अमृत स्टेशन योजना में समावेश किया गया है। हालांकि, तीन वर्षों में 50 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हुआ है। निर्माण कार्य धीमा पड़ा हुआ है, जिससे यात्रियों में चिंता है। अधिकारियों का कहना है कि आधुनिक सुविधाओं के लिए 29.3 करोड़ रुपए खर्च होंगे, लेकिन अभी स्थिति खराब है।

Bagaha News: अमृत भारत स्टेशन का निर्माण तीन वर्षों में 50 फीसदी भी नहीं

Bagaha News: नरकटियागंज,हिसं। पश्चिम चंपारण जिले में अमृत स्टेशन योजना के तहत नरकटियागंज जंक्शन शामिल हुआ है। इसके तहत नरकटियागंज जंक्शन के नव निर्माण के लिए विगत छह अगस्त 2023 को आधारशिला रखी गई थी। किंतु करीब तीन वर्षों में 50 प्रतिशत काम भी पूरा नहीं हो पाया है। गति शक्ति योजना से कराए जा रहे अमृत भारत स्टेशन का निर्माण पिछले कुछ समय में सुस्त पड़ गया है। इसको लेकर रेल यात्री तरह तरह की चर्चा करने लगे थे। हालांकि अब निर्माण कार्य में कुछ मजदूरों का लगा होना दिखाई पड़ रहा है। राजकुमार राय, अनिल चौरसिया, मालती देवी आदि यात्रियों का कहना है कि अमृत भारत स्टेशन का निर्माण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्ट है। बावजूद इसके निर्माण का हाल बुरा है। यदि अमृत स्टेशन का निर्माण ऐसे ही होता रहा तब अगले पांच साल में भी शायद ही यह बनकर तैयार हो।

स्थानीय अधिकारियों की प्रतिक्रिया

स्थानीय अधिकारी बताते हैं कि गति शक्ति योजना से अमृत भारत स्टेशन का निर्माण हो रहा है। इसके संबंध उसी विभाग के अधिकारी कुछ बता सकते हैं। वहीं गति शक्ति योजना के डिप्टी सीपीएम का फोन रिसीव नहीं होने के कारण निर्माण में धीमी गति समेत अन्य कारणों का खुलासा नहीं हो पाया।

निर्माण की लागत

अमृत भारत स्टेशन पर खर्च होने हैं 29.3 करोड़ रुपए : अमृत भारत स्टेशन के तहत नरकटियागंज जंक्शन समेत अन्य स्टेशनों की आधारशिला रखते हुए वर्ष 2030 तक आधुनिक सुविधा मिलने की बात कही गई थी। अधिकारियों ने बताया था कि अमृत भारत स्टेशन के निर्माण पर 29.3 करोड़ रुपए खर्च होंगे और यहां एयरपोर्ट जैसी सुविधा उपलब्ध कराई जानी है। लेकिन फिलहाल यहां शेड व पानी भी नहीं है।

सामान्य प्रश्न

अमृत स्टेशन परियोजना का निर्माण कब शुरू हुआ?
अमृत स्टेशन परियोजना का निर्माण 6 अगस्त 2023 को आधारशिला रखे जाने के साथ शुरू हुआ।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsBagaha NewsBagaha News: अमृत भारत स्टेशन का निर्माण तीन वर्षों में 50 फीसदी भी नहीं