Bagaha News: शादी की नियत से युवती का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

Bagaha News: मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नियत से

Bagaha News: शादी की नियत से युवती का अपहरण, प्राथमिकी दर्ज

Bagaha News: मैनाटाड़, एक प्रतिनिधि। स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी की नियत से एक युवती के कथित अपहरण का मामला प्रकाश में आया है। मामले में अपहृत युवती की माता ने मैनाटाड़ थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करायी है। दर्ज आवेदन में पीड़िता की मां ने सोनेलाल ठाकुर को नामजद कराया है।साथ ही कहा है कि वह उनकी बेटी को शादी की नीयत से ता जबरदस्ती अपने साथ ले गया। साथ ही घर में रखे करीब एक लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात लेकर फरार होने का भी आरोप लगाया गया है। इस संबंध में मैनाटाड़ थानाध्यक्ष बब्लू कुमार ने बताया कि पीड़िता की मां के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है।

युवती की बरामदगी एवं आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।जल्द ही अपहृता को बरामद कर लिया जायेगा।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।