Bagaha News: कार्यपालक सहायक पर रिश्वत का आरोप

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

Bagaha News: वाल्मीकिनगर के चम्पापुर गोनौली पंचायत की पंचायत विकास दिवस की बैठक में मुखिया प्रियंका देवी की अध्यक्षता में कई जनप्रतिनिधियों ने कार्यपालक सहायक नेहा कुमारी पर 500 से 1500 रुपए तक की अवैध उगाही करने के गंभीर आरोप लगाए। शिकायतें पहले भी डीडीसी और बीडीओ को की जा चुकी हैं।

Bagaha News: कार्यपालक सहायक पर रिश्वत का आरोप

Bagaha News: वाल्मीकिनगर। थाना क्षेत्र के चम्पापुर गोनौली पंचायत के पंचायत भवन में पंचायत विकास दिवस के अवसर पर मुखिया प्रियंका देवी की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। इस बैठक में सैकड़ों की संख्या में पंचायत के जनप्रतिनिधि, वार्ड सदस्य सहित ग्रामीणों ने भाग लिया। इस बैठक में जनप्रतिनिधि सहित ग्रामीणों के द्वारा कार्यपालक सहायक नेहा कुमारी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया कि कार्यपालक सहायक द्वारा जनप्रतिनिधि सहित आम लोगों से जन्म प्रमाण-पत्र व मृत्यु प्रमाण-पत्र एवं पेंशन आदि बनाने के नाम पर 500 से 1500 रुपए तक की अवैध उगाही की जाती है।गोनौली पंचायत के वार्ड संख्या 8 के वार्ड सदस्य तुलसी कुमार ने बताया कि इस तरह की शिकायत पूर्व में भी लगाए जाने की शिकायत डीडीसी और बीडीओ को किया गया था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।