शैक्षणिक संस्थानों में भेदभाव को खत्म करना जरूरी : धनंजय

हिन्दुस्तान, बगहा
Follow us on Google News
share

बेतिया, बेतिया कार्यालय ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन आइसा का तीसरा जिला सम्मेलन शनिवार को

शैक्षणिक संस्थानों में भेदभाव को खत्म करना जरूरी : धनंजय

बेतिया, बेतिया कार्यालय ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन आइसा का तीसरा जिला सम्मेलन शनिवार को नगर के महारानी जानकी कुवर महाविद्यालय में हुआ। जिसमें जेएनयू के पूर्व अध्यक्ष धनंजय पासवान और आइसा बिहार के राज्य सचिव साबिर कुमार उपस्थित रहे। जेएनयू अध्यक्ष धनंजय ने कहा कि आज के समय में कॉलेज में यूजीसी यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन के 2026 के नए नियमों और गाइडलाइंस मुख्य रूप से शैक्षणिक संस्थानों में भेदभाव को खत्म करने, समानता को बढ़ावा देने और जाति-आधारित भेदभाव के खिलाफ सख्त कदम उठाने पर केंद्रित हैं। उच्च शिक्षण संस्थानों में, विशेष रूप से एससी एसटी और पिछड़े वर्गों के खिलाफ होने वाले जाति-आधारित भेदभाव को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की।

वही आइसा के राज्य सचिव साबिर कुमार ने कहा कि आज बिहार के सभी महाविद्यालयों में छात्राओं का नामांकन शुल्क फ्री हैं फिर भी सभी कॉलेज में नामांकन शुल्क लिया जा रहा है। वही पुरानी कमिटी को भंग करके नया कमिटी का गठन किया गया। जिसमें मोहित शर्मा को जिला अध्यक्ष तथा हसमत आलम को जिला सचिव नियुक्त किया गया। सिकटा के पूर्व विधायक वीरेंद्र गुप्ता और माले नेता सह पूर्व आइसा नेता ने नवनियुक्त कमिटी को बधाई और मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि छात्रों की समस्या को आइसा शुरू से ही जोरदार ढंग से उठता रहा है। विश्वविद्यालय और कॉलेज में छात्रों की मांग को उठाया गया है। मौके पर पूर्व आइसा जिला अध्यक्ष अभिमन्यु राव, मनीष साह, सोनू चौबे, फरहान राजा, संजय मुखिया, अफाक अहमद,प्रकाश पासवान, सन्नी खान, अनूप राव आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।