ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहामुखिया के बाद पंसस बने 80 फीसदी युवा

मुखिया के बाद पंसस बने 80 फीसदी युवा

बगहा (प.च.) । नगर प्रतिनिधि पंचायत चुनाव के चौथे चरण के चुनावी नजीते घोषित

मुखिया के बाद पंसस बने 80 फीसदी युवा
हिन्दुस्तान टीम,बगहाSat, 23 Oct 2021 10:20 PM
ऐप पर पढ़ें

बगहा (प.च.) । नगर प्रतिनिधि

पंचायत चुनाव के चौथे चरण के चुनावी नजीते घोषित हो गये हैं। प्रखंड बगहा एक के 24 पंचायतों में 3 निवर्तमान मुखिया हीं अपनी सीट को बचा पाये। शेष 21 सीटों पर नये चेहरे मतदाताओं के पहली पसंद बने । मुखिया के बाद पंचायत समिति सदस्य पद पर भी युवाओं ने बाजी मारी। मतदाताओं ने पुराने को नकार दिया।परसा बनचहरी, लगुनहा चौतरवा सहित तीन पंचायत के मुखिया हीं अपनी सीट को बचा सके। चौथे चरण के चुनाव नजीते में युवाओं का दबदबा रहा । प्रखंड के लगभग साठ फीसदी सीटोंं पर युवा मतदाताओं के पसंद रहे। कुछ ऐसा हीं आलम पंचायत सीमित सदस्य एवं जिला परिषद सदस्य के पद पर भी देखने। बदलाव की आंधी में प्रखंड के प्रमुख लतिता देवी एवं उप प्रमुख सुशिला देवी को हार का मुंह देखना पडा। वही चुनावी मैदान में अपनी किस्मत अजमा रहे प्रखंड प्रमुख जवाहर बैठा एवं प्रखंड उप प्रमुख पति मिथलेश तिवारी को चुनाव में हार मिली। इसके अलावे इस चुनाव में विगत कई वषोंर् से मुखिया पद पर काबीज सलहा बरिअरवा के मुखिया अमर सिंह एवं बडगांव के मुखिया पूनम देवी को हार का सामना करना पडा। इस बार के चुनाव में विकास की मुद्दा, मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना अंतर्गत नल जल पीएम आवास शौचालय आदि का मुद्दा आम जनता में छाया रहा। मुखिया समेत प्रमुख व उप प्रमुख पंचायत राजनीति के तमाम दिग्गज को जनता ने चुनाव में धराशाई कर दिया । प्रखंड प्रमुख एंव उप प्रमुख के हार से प्रखंड की राजनिति एक फिर गरमा गई कारण है। एवं चुनाव नतीजे आने के साथ हीं प्रखंड प्रमुख के चुनाव को लेकर तोड तोड की राजनिति शुरू हो हुई है।

पंचायत समिति सदस्य के पर जीते प्रत्याशी : ईंगलिसिया पंचायत से पंचायत समिति सदस्य अम्बेया खातून, कोल्हुआ चौतरवा पंचायत से पंचायत समिति सदस्य मेें पंसस 21 से आनंद साह व 22 से संतोष राम, चखनी रजवटिया पंचायत से पंचायत समिति सदस्य संख्या 05 से प्रेमा देवी विजेता रही। चंदरपुर रतवल पंचायत समिति सदस्य संख्या 8 से चानमति देवी चंद्राहा रुपवलिया पंचायत समिति सदस्य संख्या 34 से सर्वजीत पटेल व पंचायत समिति सदस्य संख्या 35 से रंजू देवी विजेता रही। टेसरहिया बथुवरिया पंचायत से पंसस संख्या 32 से रिजवान अंसारी व 33 से अशेाक साह, नड्डा पंचायत मे पंसस संख्या 16 से लक्ष्मीना देवी प्रथम, पतिलार में पंसस संख्या 12 से राजन ठाकुर, 13 से नीति देवी विजयी रही। परसा बनचहरी से पंसस में मंजीत शर्मा, पिपरीया सिगाड़ी के क्षेत्र संख्या 6 से संजय राम व सात से धर्मवती देवी, बड़गांव से अनिता देवी प्रथम, बसवरिया से प्रभावती देवी, बीबी बनकटवा से सुनैना देवी, बांसगांव मंझरिया के क्षेत्र संख्या 19 से जयवर्द्धन मिश्र व 20 से जयप्रकाश यादव विजयी रहे। भैरोगंज 17 से राजेश्वर चौधरी व 18 से जितेन्द्र चौधरी, भैंसही पाडरखाप से मीना देवी, मझौवा 30 से संतोष प्रसाद केसरी व 31 से अंतिमा देवी, मेहुडा से निनापति देवी, महिपुर भतौड़ा संख्या 1 से चन्द्रावती देवी, 2 से पारस बैठा, रायबारी महुअवा से नाजिया अंजुम, लगुनाहा चौतरवा 10 से शिवपूजन साह, 11 से गेनावती देवी, सलहा बरियरवा क्षेत्र संख्या 25 से साजिद करीम, 26 से धुरंधर यादव, सिसवा बसंतपुर से प्रेमा देवी, हरदी नदवा से सुनीता देवी विजयी रही।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें