अनुसूचित जाति जन जाति आवासीय विद्यालयों में 11 वीं वर्ग में होगा एडमिशन
गौरव कुमार बेतिया। निज संवाददाता अनुसूचित जाति जन जाति आवासीय विद्यालयों में वर्ग 11

गौरव कुमार बेतिया। निज संवाददाताअनुसूचित जाति जन जाति आवासीय विद्यालयों में वर्ग 11 वीं में एडमिशन लिया जाएगा। जानकारी देते हुए जिला कल्याण पदाधिकारी अमित भास्कर ने बताया कि जिले में चल रहे 7 आवासीय विद्यालयों में प्रति आवासीय विद्यालय में 160 छात्र छात्राओं का एडमिशन किया जाएगा। इसके लिए कल्याण विभाग के पोर्टल पर छात्र छात्राओं को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। जिसके तहत 8 से 27 अप्रैल तक आवेदन करना होगा।28 से 30 तक आवेदन में सुधार होगा। उसके बाद 11 मई को फाइनल नामांकन के लिए सूची जारी की जाएगी। डी डब्लू ओ ने बताया कि 15 मई से 25 मई तक चयनित छात्रों का एडमिशन लिया जाएगा।15
जून से सत्र शुरू हो जाएगा। वर्ग 11वीं में गणित, जीव विज्ञान, कला एवं वाणिज्य संकाय में एडमिशन लिया जाएगा।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


