ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार बगहाहुनरमंदों की सूची तैयार करने में जुटा प्रशासन

हुनरमंदों की सूची तैयार करने में जुटा प्रशासन

प्रखंड प्रशासन इन दिनों कवारन्टाईन किये गये मजदूरों में हुनरमंदों की तलाश में जुटी है।कौन व्यक्ति किस चीज में माहिर है।किस कौशल में उसे महारथ हासिल...

हुनरमंदों की सूची तैयार करने में जुटा प्रशासन
हिन्दुस्तान टीम,बगहाMon, 11 May 2020 10:04 PM
ऐप पर पढ़ें

प्रखंड प्रशासन इन दिनों कवारन्टाईन किये गये मजदूरों में हुनरमंदों की तलाश में जुटी है।कौन व्यक्ति किस चीज में माहिर है।किस कौशल में उसे महारथ हासिल है।

इसे प्रशासन के लोग सूचीबद्ध कर रहे है ,ताकि हुनरमंदों को कौशल के मुताबिक उसे कार्य पर लगाया जा सके ,जिससे उनका मन दूसरी तरह बदला जाये।स्वालंबन की राह पकड़ाया जाये।मझौलिया बीडीओ चंन्दन कुमार ने यह जानकारी दी।उन्होंने बताया कि मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न क्वारनटाईन सेंटरों पर 660 प्रवासी मजदूरों को कवारन्टाईन किया गया है।आंकड़े के मुताबिक प्रखंड क्षेत्र में 1700 प्रवासी मजदूरों को रखने की तैयारी है।प्रशासन तैयारी में जुटा है।14 दिनों के बाद जांचोपरांत जब इन्हें छोड़ा जायेगा तो इनके हुनर के मुताबिक रोजी रोटी देने की तैयारी है।बीडीओ चंन्दन कुमार ने बताया कि यही कारण है कि कवारन्टाईन किये गये लोगों में हुनर की तलाश की जा रही है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें